1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 88 अंक चढ़ा

शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 88 अंक चढ़ा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 10, 2015 05:52 pm IST,  Updated : Jul 10, 2015 05:52 pm IST

मुंबई: देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 87.74 अंकों की तेजी के साथ 27,661.40 पर और निफ्टी 32 अंकों की बढ़त के साथ 8,360.55 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में मजबूती,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 88 अंक चढ़ा

मुंबई: देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 87.74 अंकों की तेजी के साथ 27,661.40 पर और निफ्टी 32 अंकों की बढ़त के साथ 8,360.55 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 131.7 अंकों की मजबूती के साथ 27,705.36 पर खुला और 87.74 अंकों या 0.32 फीसदी मजबूती के साथ 27,661.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,729.46 के ऊपरी और 27,530.90 के निचले स्तर को छुआ।


सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में मजबूती रही। वेदांता (5.04 फीसदी), सन फार्मा (3.34 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (1.75 फीसदी), भेल (1.70 फीसदी) और रिलायंस (1.44 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे भारती एयरटेल (3.11 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.08 फीसदी), गेल (1.97 फीसदी), टीसीएस (1.96 फीसदी) और ओएनजीसी (1.77 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 37.15 अंकों की बढ़त के साथ 8,365.70 पर खुला और 32.00 अंकों या 0.38 फीसदी की मजबूती के साथ 8,360.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,377.10 के ऊपरी और 8,315.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मजबूती रही। मिडकैप 25.75 अंकों की मजबूती के साथ 10,870.45 पर और स्मॉलकैप 21.96 अंकों की मजबूती के साथ 11,335.94 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 5 सेक्टरों बैंकिग (1.15 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.98 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.95 फीसदी), धातु (0.90 फीसदी) और तेल गैस (0.33 फीसदी) में मजबूती रही।

बीएसई के रियल्टी (0.81 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.69 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.68 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.42 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.42 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,442 शेयरों में तेजी और 1,356 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 126 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।