1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. लाल अंक के साथ बंद हुए बाजार, 8000 के नीचे पहुंचा निफ्टी

लाल अंक के साथ बंद हुए बाजार, 8000 के नीचे पहुंचा निफ्टी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 11, 2015 04:56 pm IST,  Updated : Jun 11, 2015 06:29 pm IST

मुंबई: मानसून सामान्य से कमजोर रहने एवं रिण की वृद्धि दर धीमी रहने को लेकर चिंताओं के बीच डीलरों के सौदे काटने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 470 अंक टूटकर आठ माह के निचले

इससे तीस शेयरों वाला सेंसेक्स आज तेजी के साथ खुला और दिन के उच्च स्तर 27,000.14 अंक का स्तर छू गया। हालांकि मुनाफा वसूली से यह 469.52 अंक टूटकर 26,370.98 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स ने 20 अक्तूबर, 2014 को यह स्तर देखा था जब यह 26,429.85 अंक पर बंद हुआ था।
    
इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8,000 अंक के मनोवैग्यानिक स्तर से नीचे 7,965.35 अंक पर बंद हुआ जो पूर्व बंद स्तर की तुलना में 159.10 अंक की गिरावट दर्शाता है।
    
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा नुकसान टाटा समूह की कंपनियों के शेयरों को हुआ जिसमें टाटा पावर 4.88 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 3.61 प्रतिशत और टाटा स्टील 2.34 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।