1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. बाजार के शुरूआती कारोबार में भारी गिरावट

बाजार के शुरूआती कारोबार में भारी गिरावट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 27, 2015 10:14 am IST,  Updated : May 27, 2015 10:14 am IST

नई दिल्ली: देश के प्रमुख शेयर बाजार में गिरावट का रुख जारी है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.35 बजे 144.49 अंकों की गिरावट के साथ 27,386.92 पर और निफ्टी 51.05

फिर गिरा शेयर बाजार,...- India TV Hindi
फिर गिरा शेयर बाजार, रुपया भी हुआ कमजोर

नई दिल्ली: देश के प्रमुख शेयर बाजार में गिरावट का रुख जारी है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.35 बजे 144.49 अंकों की गिरावट के साथ 27,386.92 पर और निफ्टी 51.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,288.30 पर कारोबार करते देखे गए। वहीं भारतीय रुपए ने भी आज कमजोर शुरुआत की।  

 

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 84.01 अंकों की गिरावट के साथ 27,447.40 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 36.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,302.75 पर खुला।

रुपया 7 पैसे कमजोर

आज दिन की शुरुआत में ही भारतीय रुपए में कमजोरी देखी गई। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ 64.05 के स्तर पर खुला। आपको बता दें कि मंगलवार को रुपया 63.98 के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।