1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 36 अंक बढ़कर खुला

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 36 अंक बढ़कर खुला

 Written By: Agency
 Published : Oct 12, 2015 10:30 am IST,  Updated : Oct 12, 2015 10:30 am IST

मुंबई: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.46 बजे 36.02 अंकों की तेजी के साथ 27,115.53 पर और निफ्टी

शेयर बाजार के शुरुआती...- India TV Hindi
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 36 अंक बढ़कर खुला

मुंबई: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.46 बजे 36.02 अंकों की तेजी के साथ 27,115.53 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 11.95 अंकों की तेजी के साथ 8,201.65 पर कारोबार करते देखे गए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 163.09 अंकों की तेजी के साथ 27,242.60 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 41.80 अंकों की तेजी के साथ 8,231.50 पर खुला।

रुपए की कमजोरी शुरुआत

हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में रुपए की शुरुआत हल्की कमजोरी के साथ हुई है। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 8 पैसे की कमजोरी के साथ 64.82 पर खुला। आप को बता दें कि शुक्रवार के दिन रुपया में 28 पैसे की गिरावट देखी गई थी।

यह भी पढ़ें-

त्योहारी सीजन में ऑनलाइन बिक्री 52,000 करोड़ रुपए होने का अनुमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।