1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 24 अंक बढ़कर खुला

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 24 अंक बढ़कर खुला

 Written By: IANS
 Published : Sep 08, 2015 10:36 am IST,  Updated : Sep 08, 2015 10:36 am IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.32 बजे 24.73 अंकों की तेजी के साथ 24,918.54 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 18.80 अंकों

शेयर बाजार के शुरुआती...- India TV Hindi
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 24 अंक बढ़कर खुला

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.32 बजे 24.73 अंकों की तेजी के साथ 24,918.54 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 18.80 अंकों की तेजी के साथ 7,577.60 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 78.20 अंकों की तेजी के साथ 24,972.01 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 28.90 अंकों की तेजी के साथ 7,587.70 पर खुला।

रुपया हुआ मजबूत

मंगलवार के कारोबारी दिन में रुपए में मामूली तेजी दिखी। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की मजबूती के साथ 66.77/$ पर खुला। आप को बता दें कि सोमवार को रुपया 36 पैसे गिरकर 66.82 के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।