1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 21, 2015 10:09 am IST,  Updated : May 21, 2015 10:09 am IST

नई दिल्ली: देश के प्रमुख शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी का रुख देखा गया। शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.20 बजे 35.60 अंकों की तेजी के साथ 27,872.81 पर और निफ्टी भी

शेयर बाजार में मामूली...- India TV Hindi
शेयर बाजार में मामूली तेजी, रुपया 9 पैसे मजबूत

नई दिल्ली: देश के प्रमुख शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी का रुख देखा गया। शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.20 बजे 35.60 अंकों की तेजी के साथ 27,872.81 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 5.60 अंकों की तेजी के साथ 8,428.85 पर कारोबार करते देखे गए। वहीं रुपए में भी 9 पैसे की मजबूती देखी गई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 48.15 अंकों की तेजी के साथ 27,885.36 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.25 अंकों की तेजी के साथ 8,434.50 पर खुला।

रुपया हुआ मजबूत-

आज डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी मजबूत होकर खुला। आज के कारोबारी सत्र की शुरुआत में भारतीय रुपए में 9 पैसे की मजबूती देखी गई और रुपया 63.73 पर खुला। आपको बता दें कि बुधवार को रुपया 63.82 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।