1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. भारत में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए दुनियाभर में क्या हैं कीमतें

भारत में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए दुनियाभर में क्या हैं कीमतें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 15, 2015 10:58 pm IST,  Updated : Aug 15, 2015 09:15 am IST

नई दिल्‍ली: इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने  14 अगस्त/15 अगस्त मध्यरात्रि से पेट्रोल औऱ डीज़ल के बिक्री मूल्यों में कमी करने का फैसला किया है। आधी रात से दिल्ली में पेट्रोल 1.27 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीज़ल 1.17

इन देश में 135 रुपए लीटर...- India TV Hindi
इन देश में 135 रुपए लीटर बिकता है पेट्रोल, कहीं कीमत 1 रुपए से भी कम

नई दिल्‍ली: इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने  14 अगस्त/15 अगस्त मध्यरात्रि से पेट्रोल औऱ डीज़ल के बिक्री मूल्यों में कमी करने का फैसला किया है। आधी रात से दिल्ली में पेट्रोल 1.27 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीज़ल 1.17 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा। इस महीने पेट्रोल व डीज़ल की कीमतों में दूसरी बार कमी की गई है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 1.27 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 63.20 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

साथ ही, दिल्ली में डीज़ल की कीमतों में भी 1.17 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है, जिसके बाद दिल्ली में डीज़ल 44.95 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध होगा।

देश के अन्य राज्यों में भी पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में वहां लागू स्टेट टैक्स के हिसाब से कमी आएगी।

इससे पहले पेट्रोल औऱ डीज़ल की कीमतों में 1 अगस्त को भी बदलाव किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में लगातार हो रही गिरावट का लाभ भारतीय उपभोक्ताओं को भी मिल रहा है।

 

भारत की तुलना में बांग्लादेश और नेपाल में ज्यादा हैं कीमतें

1 लीटर पेट्रोल की कीमत बांग्‍लादेश में करीब 76.97 रुपए और नेपाल में 68.13 रुपए प्रति लीटर है। वहीं दिल्‍ली में 1 लीटर डीजल की कीमत 52.07 रुपए प्रति लीटर है, जबकि श्रीलंका में इसकी कीमत 44.29 रुपए प्रति लीटर है। पाकिस्‍तान में 1 लीटर डीजल की कीमत 51.15 रुपए प्रति लीटर है। बांग्‍लादेश में एक लीटर डीजल 54.27 रुपए और नेपाल में 54.27 रुपए प्रति लीटर मिलता है। नेपाल अपनी पेट्रोलियम जरूरतों को भारत से पूरा करता है।

अगली स्लाइड में जानिए पाकिस्तान में भारत से भी सस्ता बिकता है पेट्रोल...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।