1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. ताजमहल में वाई-फाई सुविधा शुरू, पहले आधे घंटे रहेगा फ्री

ताजमहल में वाई-फाई सुविधा शुरू, पहले आधे घंटे रहेगा फ्री

 Written By: PTI
 Published : Jun 16, 2015 06:37 pm IST,  Updated : Jun 16, 2015 06:41 pm IST

आगरा: देश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल ताजमहल आज से वाई-फाई सुविधा से युक्त हो गया। संचार एवं आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस सुविधा का आज औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। प्रथम 30 मिनट तक

ताजमहल में वाई-फाई...- India TV Hindi
ताजमहल में वाई-फाई सुविधा शुरू, पहले आधे घंटे रहेगा फ्री

आगरा: देश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल ताजमहल आज से वाई-फाई सुविधा से युक्त हो गया। संचार एवं आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस सुविधा का आज औपचारिक रूप से उद्घाटन किया।

प्रथम 30 मिनट तक नि:शुल्क उपयोग के बाद ग्राहक को सेवा का निरंतर उपयोग करने के लिए भुगतान करना होगा जिसके लिए वह सब्सक्रिप्शन प्लान ले सकता है। बीएसएनएल द्वारा यह सुविधा ऑप्टीकल फाइबर के जरिए शुरू की गई है जो 100 एमबीपीएस तक की गति उपलब्ध कराता है। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत सरकार 10 लाख से अधिक आबादी वाले सभी शहरों एवं पर्यटन केंद्रों को वाई-फाई हॉटस्पॉट में तब्दील करने की दिशा में काम कर रही है।

फरवरी में, बीएसएनएल द्वारा र्वाई-फाई की शुरआत वाराणसी के दशाश्वमेध घाट और शीतला घाट पर की गई थी। कंपनी की योजना फतेहपुर सिकरी, खजुराहो और जगन्नाथपुरी व अन्य स्थलों पर मार्च, 2016 तक वाई-फाई उपलब्ध कराने की है।

प्रसाद ने कहा,  बीएसएनएल ने वर्ष 2015-16 के दौरान यूपी पश्चिम सर्किल में 1,200 करोड़ रपये से अधिक निवेश करने की योजना बनाई है जिसमें से करीब 200 करोड़ रपये का निवेश मोबाइल नेटवर्क के उन्नयन व विस्तार पर किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि बीएसएनएल 596 नयी बीटीएस साइटें स्थापित कर यूपी :पश्चिम: में 3जी नेटवर्क का विस्तार कर रही है।
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।