1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. तत्काल नियमों में फिर होगा बदलाव, अब बुकिंग में ID जरूरी नहीं

तत्काल नियमों में फिर होगा बदलाव, अब बुकिंग में ID जरूरी नहीं

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 16, 2015 10:36 am IST,  Updated : Jul 18, 2015 10:41 am IST

नई दिल्ली: 1 सितंबर से आपको तत्काल रिजर्वेशन करवाते वक्त किसी आईडी प्रूफ की जरूरत नहीं पड़ेगी। हांलाकि यात्रा के दौरान यात्री को आईडी प्रूफ दिखाना अनिवार्य होगा। मौजूदा नियम के अनुसार एक टिकट पर

बदलेंगे तत्काल नियम,...- India TV Hindi
बदलेंगे तत्काल नियम, जानिए रेलवे से जुड़ी खास बातें

नई दिल्ली: 1 सितंबर से आपको तत्काल रिजर्वेशन करवाते वक्त किसी आईडी प्रूफ की जरूरत नहीं पड़ेगी। हांलाकि यात्रा के दौरान यात्री को आईडी प्रूफ दिखाना अनिवार्य होगा। मौजूदा नियम के अनुसार एक टिकट पर एक से अधिक यात्री हों तो किसी एक को ही आईडी प्रूफ दिखाना होता है। यह नियम आगे भी जारी रहेगा। लेकिन यात्रा के दौरान यात्री पर कोई आईडी प्रूफ नहीं होता है तो बिना टिकट मान कर जुर्माना वसूला जाएगा।

ट्रेनों से जुड़ी तमाम छोटी बड़ी ऐसी जानकारियां हैं जो शायद आपके लिए रोचक तो होंगी ही साथ ही काम भी आएंगी। मसलन देश की सबसे अच्छी ट्रेन भले राजधानी को माना जाता हो लेकिन देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन भोपाल-दिल्ली शताब्दी है।

आइए जानते हैं देश की प्रमुख ट्रेनों के बारे में ऐसी ही कुछ और रोचक जानकारी...

1. राजधानी

1. रफ्तार- 140kmph और एवरेज 91 kmph

2. टाइप- सुपर फास्ट
3. कोच का रंग- लाल रंग जिसमें पीले रंग से सैंट्रल लाइन और सबसे ऊपर सिल्वर रंग (पुराने कोच)
लाल रंग सिल्वर लाइनिंग के साथ (नए कोच)
4. ट्रेन- 24 पेयर
5. खासियत- यह भारत की एलीट ट्रेन है जो आम यातायात के लिए इस्तेमाल होती है। पटरियों के आवंटन के मामले में भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।
6. क्यों रखा गया है इसका नाम राजधानी- इसका नाम राजधानी इसलिए है क्योकि यह दिल्ली और बाकि प्रदेशों की राजधानी में ही चलती है।
7. कोच- इसमें सिर्फ AC कोच होते है। राजधानी में AC I, II, III होते है। AC I में 2-4 बर्थ और लॉकेबल कैबिन जैसी सुविधा होती है। AC II और AC III के कोच में पर्दे होते है।
8. कुछ कोच में फ्री वाई फाई की भी सुविधा है।
9. पहली ट्रेन- हावड़ा राजधानी
10. आवृत्ति- रोजाना या फिर एक हफ्ते में 2-3 बार
11. मूल्य निर्धारण- इस ट्रेन के टिकट सबसे मंहगे है। यहां तक की इसकी AC की टिकट फ्लाइट के इकॉलोमी क्लास  के बराबर होती है।
12. उतराखण्ड, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरयाणा, राजस्थान, शिमला, आंध्रा प्रदेश, अरुणाचल प्रेश, गोवा, मनिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रीपुरा जैसे प्रदेशों में एक भी राजधानी नहीं है।
13. झारखण्ड, महाराष्ट्र, कर्नाटका, ओडिशा और असम में एक से ज्यादा राजधानी है।

अगली स्लाइड में जानिए और ट्रेन के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।