1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. कोयला ब्लॉक नीलामी का तीसरा दौर अगस्त में

कोयला ब्लॉक नीलामी का तीसरा दौर अगस्त में

 Written By: IANS
 Published : Jun 04, 2015 07:06 pm IST,  Updated : Jun 04, 2015 07:06 pm IST

नई दिल्ली: सरकार ने गुरुवार को कहा कि तीसरे दौर की कोयला नीलामी इस साल 11 से 17 अगस्त तक होगी। केंद्रीय कोयला सचिव अनिल स्वरूप ने कहा कि सरकार इस दौर में इस्पात और

कोयला ब्लॉक नीलामी का...- India TV Hindi
कोयला ब्लॉक नीलामी का तीसरा दौर अगस्त में

नई दिल्ली: सरकार ने गुरुवार को कहा कि तीसरे दौर की कोयला नीलामी इस साल 11 से 17 अगस्त तक होगी। केंद्रीय कोयला सचिव अनिल स्वरूप ने कहा कि सरकार इस दौर में इस्पात और सीमेंट कंपनियों को 10 ब्लॉक नीलाम करेगी।


इनमें से चार ब्लॉक महाराष्ट्र में हैं, जबकि दो झारखंड में, दो छत्तीसगढ़ में और एक ओडिशा में तथा एक मध्य प्रदेश में है। सरकार आठ जून को ब्लॉकों को अधिसूचित करेगी। इसके लिए बोली जमा करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई तय की गई है।

सरकार ने कहा है कि 29 ब्लॉकों की गत दो दौर की नीलामियों में सरकार को दो लाख रुपये की आय हुई है। सरकार 200 से अधिक कोयला ब्लॉकों की नीलामी करने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।