1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. आज सुप्रीम कोर्ट कर सकता है सुब्रत राय पर अहम फैसला

आज सुप्रीम कोर्ट कर सकता है सुब्रत राय पर अहम फैसला

 Written By: Agency
 Published : Jun 19, 2015 11:24 am IST,  Updated : Jun 19, 2015 11:44 am IST

नई दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट सहारा मामले में आज एक अहम फैसला दे सकती है जिस पर सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा और उनके समूह के दो निदेशकों का भविष्य निर्भर करेगा। यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट

आज सुप्रीम कोर्ट कर...- India TV Hindi
आज सुप्रीम कोर्ट कर सकता है सुब्रत राय पर अहम फैसला

नई दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट सहारा मामले में आज एक अहम फैसला दे सकती है जिस पर सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा और उनके समूह के दो निदेशकों का भविष्य निर्भर करेगा।

यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर मौजूद शुक्रवार के लिए सूचीबद्ध कार्यक्रम से मिली। राय और उनके समूह के दो निदेशक निवेशकों को 24 हजार करोड़ रुपये लौटाने के लिए दिए गए अदालत के आदेश को नहीं मानने पर पिछले साल चार मार्च से जेल में बंद हैं। यह राशि उनके समूह की दो कंपनियों एसआईआरईसीएल और एसएचएफसीएल ने 2007-2008 में निवेशकों से वसूली थी।

न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर, न्यायमूर्ति अनिल आर दवे और न्यायमूर्ति एके सीकरी की पीठ ने 14 मई को राय की एक याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसमें उन्होंने छह सप्ताह के लिए जेल से मुक्त किए जाने और उनकी 72 संपत्तियों पर लगी रोक हटाने की मांग की थी, ताकि वे निवेशकों का पैसा वापस करने की योजना अदालत के सामने पेश कर सकें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।