1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. वीडियोकॉन ने 750 MB फ्री मोबाइल इंटरनेट का दिया ऑफर

वीडियोकॉन ने 750 MB फ्री मोबाइल इंटरनेट का दिया ऑफर

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 07, 2015 08:20 am IST,  Updated : Jul 07, 2015 08:23 am IST

नई दिल्ली: डिजिटल इंडिया सप्ताह मनाते हुए वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशंस ने उन लोगों के लिए 750mb तक नि:शुल्क मोबाइल इंटरनेट की घोषणा की है जो वर्तमान में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। परीक्षण पेशकश के

वीडियोकॉन ने 750 MB फ्री...- India TV Hindi
वीडियोकॉन ने 750 MB फ्री मोबाइल इंटरनेट का दिया ऑफर

नई दिल्ली: डिजिटल इंडिया सप्ताह मनाते हुए वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशंस ने उन लोगों के लिए 750mb तक नि:शुल्क मोबाइल इंटरनेट की घोषणा की है जो वर्तमान में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। परीक्षण पेशकश के तहत कंपनी अपने सभी गैर डाटा उपयोक्ताओं को 750mb डाटा की पेशकश कर रही है जो दो महीने के लिए वैध है।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि उसने ग्राहकों को डाटा उपयोग से जुड़ी जानकारियों के संबंध में शिक्षित करने के लिए एक नि:शुल्क हेल्पलाइन भी शुरू की है और साथ ही अपने सभी विशेष ब्रांडेड ‘वीडियोकान कनेक्ट’ आउटलेट्स में प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए हैं।

वीडियोकान टेलीकम्युनिकेशंस के निदेशक व सीईओ अरविंद बाली ने कहा, प्रधानमंत्री की डिजिटल इंडिया पहल के तहत हम अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास शुरू करना चाहते थे। हमने अपने उन ग्राहकों को डाटा उपयोग के बारे में जागरूक करने की पहल की है जो डाटा का इस्तेमाल करना नहीं जानते या जानते भी हैं तो झिझकते हैं। विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश पूर्व, उत्तर प्रदेश पश्चिम और बिहार सर्किल में सेवाएं देती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।