1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. ब्रिटेन में बंद हो सकता है Whatsapp!

ब्रिटेन में बंद हो सकता है Whatsapp!

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 15, 2015 03:58 pm IST,  Updated : Jul 15, 2015 04:11 pm IST

नई दिल्ली: मोबाइल मैसेजिंग एप्लिकेशन Whatsapp पर UK में जल्द ही बैन लग सकता है। माना जा रहा है स्नूपर्स चार्टर कानून पास होने वाला है जिसके तहत बैन लगने की संभावना है। ऐसा इसलिए

बंद हो सकता है Whatsapp!- India TV Hindi
बंद हो सकता है Whatsapp!

नई दिल्ली: मोबाइल मैसेजिंग एप्लिकेशन Whatsapp पर UK में जल्द ही बैन लग सकता है। माना जा रहा है स्नूपर्स चार्टर कानून पास होने वाला है जिसके तहत बैन लगने की संभावना है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि ऑनलाइन मैसेजिंग सर्विसेज जैसे कि Whatsapp, आईमैसेज और स्नैपचैट के जरिए यूजर्स की होने वाली बातें सरकारी तंत्र से छुपी हुई रहती है।

इन्वेस्टीगेटरी पावर्स बिल

UK में पास होने जा रहे स्नूपर्स चार्टर कानून को इन्वेस्टीगेटरी पावर्स बिल कहा जाता है। स्नूपर्स चार्टर Facebook, Google और Apple जैसी कंपनियों को उनके यूजर्स के भेजे हुए मैसेजेज का रिकॉर्ड रखा जाएगा। अगर यह कानून पास होता है तो इन कंपनियों को अपने यूजर्स के कम्यूनिकेशंस का एक साल तक का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।