1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. 70 वर्षीय दादू राम और 45 साल की महिला का प्यार चढ़ा परवान, शादी को देखने जुड़ी भीड़-देखें वीडियो

70 वर्षीय दादू राम और 45 साल की महिला का प्यार चढ़ा परवान, शादी को देखने जुड़ी भीड़-देखें वीडियो

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Oct 11, 2025 03:02 pm IST,  Updated : Oct 11, 2025 03:06 pm IST

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक अनोखी शादी हुई जिसे देखने काफी संख्या में लोग जुटे। 70 साल के दादूराम ने 45 साल की महिला की मांग भरी, दोनों का लव अफेयर चल रहा था। देखें दोनों की शादी का विडियो...

अनोखी शादी- India TV Hindi
अनोखी शादी Image Source : REPORTER

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक अजब- गजब प्यार और शादी का मामला सामने आया है। जहां 70 साल के एक बुजुर्ग और 45 साल की महिला की लव मैरिज ने सबको हैरत में डाल दिया है। दोनों की शादी को देखने के लिए पूरा मोहल्ला इकट्ठा हुआ था। पूरे  विधि विधान के साथ 70 साल के दादूराम ने अपनी 45 साल की प्रेमिका के साथ सात फेरे लिए और दोनों ने अपने प्यार को नई पहचान देते हुए एक नई इबारत लिखी और सात जन्मों तक रिश्ते को निभाने की कस्मे खाईं।

अनोखी शादी का ये पूरा मामला सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र का है। जहां 70 वर्षीय दादू राम गंधर्व का दिल अपने ही मोहल्ले में रहने वाली 45 वर्षीय महिला पर आ गया। महिला ने भी दादू राम के प्यार को स्वीकार कर लिया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी करके साथ जीवन बिताने का फैसला लिया। फैसले को हकीकत में बदलने का दिन भी आया। शनिवार को दोनों ने पूरे विधि विधान से शादी की। मोहल्ले के शिव मंदिर में भगवान को साक्षी मानते हुए दोनों ने सात फेरे लिए। वरमाला, सिंदूर के साथ शादी की सभी रस्में अदा की।

देखें वीडियो

खास बात ये भी है कि, दोनों के इस अजब गजब प्रेम विवाह का पूरा मोहल्ला साक्षी बना। बकायदा बाजे गाजे के साथ नाच गाकर मोहल्ले के लोग शादी में शरीक हुए और दोनों को नव दांपत्य जीवन की बधाई दी। बताया जा रहा है, दादूराम मजदूरी का काम करता है। 70 के उम्र में बुजुर्ग दादूराम और 45 की उम्र की महिला, दोनों की दीवानगी, दोनों का प्रेम गजब है। इस अजब गजब शादी से लोग हैरान जरूर हैं, लेकिन दोनों की दीवानगी और प्यार को देखकर पूरा गांव खुश है। इस जोड़े ने गांव के लिए एक नई इबारत लिखी है।

(बिलासपुर से सिकंदर खान का रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।