1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान जारी, 7 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान जारी, 7 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Apr 19, 2025 10:19 pm IST,  Updated : Apr 19, 2025 10:37 pm IST

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बीते दिनों जंगल में हुए एक धमाके में ग्रामीण घायल हुए थे, जिसमें नक्सलियों का हाथ था।

Anti Naxal operations continue in Chhattisgarh 7 Naxalites arrested- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में 7 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारियों ने इस मामले पर बताया कि नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने प्रेशर बम विस्फोट के मामले में आरोपी चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते दिनों 4 अप्रैल को नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानागांव के निवासी राजेश उसेंडी, रामलाल कोर्राम और आशपास के गांव के लगभग 25 से अधिक लोग मरकुड़-जड्डागांव के जंगल में फूलझाड़ू तोड़ने के लिए जंगल की ओर गए थे। उन्होंने बताया कि जब ग्रामीण जंगल में थे, उस दौरान प्रेशर बम के फटने की वजह से उसके चपेट आने से राजेश उसेंडी और रामलाल कोर्राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

कुल 7 नक्सली गिरफ्तार

इस घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि इस घटना में नंक्सली बंडू धुरवा उर्फ सोनू, झुरू महा और जूरू नुरेटी इसमें शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने तीन नक्सलियों को अब गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन तीन के अलावा बीजापुर जिले से भी एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। उनका कहना है कि जिले में जो नक्सल विरोधी अभियान च लाया जा रहा है, उसके तहत शुक्रवार को जांगला ताना से जिला बल, जिला रिजर्व गार्ड और बस्तर फाइटर के संयुक्त दल को माटवड़ा और कुपमेटा गांव की ओर गश्त के लिए रवाना किया गया था।

नक्सलियों के पास से विस्फोटक बरामद

अधिकारियों ने बताया कि गश्त करने गई दल ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान जितेंद्र कश्यप, छोटू कश्यप और पांडू सोढ़ी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के पास से टीफिन बम, बिजली का तार, बैटरी, खुदाई के औजार और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह सुरक्षाबलों ने उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नड़पल्ली गांव के जंगल में घेराबंदी कर एक नक्सली लच्छू ताम्बू को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि नक्सली के पास से विस्फोटक सामान को बरामद किया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में काफी समय से लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।