1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. नए सीएम आवास में जल्द शिफ्ट हो सकते हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लगभग पूरा हो चुका काम

नए सीएम आवास में जल्द शिफ्ट हो सकते हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लगभग पूरा हो चुका काम

 Published : Oct 06, 2024 03:36 pm IST,  Updated : Oct 06, 2024 03:54 pm IST

इस नवरात्र या फिर दीपावली तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नवा रायपुर स्थिति सीएम आवास में शिफ्ट हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय Image Source : PTI(FILE)

इस नवरात्र या फिर दीपावली तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नवा रायपुर स्थिति सीएम आवास में शिफ्ट हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार नवरात्रि के शुभ अवसर पर सीएम साय ने अपने पूरे परिवार के साथ नए बंगले में पूजा की थी। ऐसे में ऐसा माना जा रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही नवा रायपुर में शिफ्ट हो सकते हैं। हालांकि, इस बार में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम पहले ही नवा रायपुर स्थिति सरकारी बंगले में शिफ्ट हो गए हैं और रहना भी शुरू कर दिया है। 

जानकारी के मुताबिक सीएम के नए आवास में साज-सज्जा का काम लगभग पूरा हो चुका है। नए बंगले को 8 एकड़ में बनाया जा रहा है। बंगले का सारा काम लगभग खत्म हो चुका है। जो थोड़ा बहुत काम बचा हुआ है वो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। 

कब बने मुख्यमंत्री

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीते साल 2023 में दिसंबर के महीने में सीएन पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री बनने से पहले वे साल 2020 से 2022 तक छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे। बता दें कि विष्णु देव साय साल 1999, 2004, 2009 और 2014 में रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।  

हाल में दिल्ली के पूर्व सीएम ने भी खाली किया था अपना सरकारी आवास 

वहीं, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी हाल में अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। उन्होंने बीते शुक्रवार को 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। इसके बाद केजरीवाल लुटियन दिल्ली में स्थित AAP के एक राज्यसभा सदस्य को आवंटित आवास में रहने के लिए चले गए। उन्होंने कहा था कि वह नवरात्रि के दौरान सीएम आवास को खाली करेंगे। 

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश पुलिस में एक कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिलती है? 1 हजार से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।