1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए, जानिए कैसे उठाना है यह पैसा

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए, जानिए कैसे उठाना है यह पैसा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 02, 2024 02:49 pm IST,  Updated : Dec 02, 2024 02:50 pm IST

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक शानदार योजना लॉन्च की है। जिसका फायदा कैसे उठाना है, वह इस खबर में बताई गई है।

लॉन्चिंग के वक्त राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन रहे मौजूद - India TV Hindi
लॉन्चिंग के वक्त राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन रहे मौजूद Image Source : SOCIAL MEDIA

छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना के तहत एक और योजना शुरू करने जा रही है। जिसमें महिलाओं को 25 हजार रुपए मिलेंगे। लेकिन ये पैसे महिलाओं को एकमुश्त लोन के रूप में दिए जाएंगे। अब इस योजना का नाम भी जान लीजिए। इसका नाम है 'महतारी शक्ति ऋण योजना'। इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी ने लॉन्च किया है। योजना के लॉन्चिंग में राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद अरोरा भी शामिल रहे। इस योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाओं का खाता राज्य ग्रामीण बैंक में होना जरूरी है।

क्या है यह योजना

वित्त मंत्री ने इस लॉन्चिंग कार्यक्रम में योजना से जुड़ी कुछ बातें बताईं। जिसमें उन्होंने कहा कि, "यह योजना प्रदेश की माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।" वहीं, राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन अरोरा ने योजना के लाभ को लेकर बताया कि जिन माताएं-बहनों का खाता राज्य ग्रामीण बैंक में है और जिसमें महतारी वंदन योजना का पैसा आता है। उन महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए बिना किसी औपचारिकता के 25000 रुपए तक का लोन सरकार दे रही है। राज्य ग्रामीण बैंक इस यौजना की मॉनिटरिंग करेगा।

महतारी शक्ति ऋण योजना
Image Source : SOCIAL MEDIAमहतारी शक्ति ऋण योजना

सरकार ने योजना को बताया फायदेमंद

इस योजना को लेकर सरकार की ओर से कहा गया कि महतारी शक्ति ऋण योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह योजना महिलाओं को ना सिर्फ वित्तिय रूप से मदद करेगी बल्कि उन्हें स्वरोजगार से भी जोड़ेगी। बता दें कि राज्य में हुए इस चुनाव से पहले भाजपा ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए देने का वादा किया था। जिसे अब सरकार पूरा भी कर रही है। फिलहाल इस योजना का लाभ राज्य की 70 लाख महिलाएं उठा रही हैं।

ये भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ में सरेंडर करने वाले नक्सलियों और उग्रवाद से प्रभावित परिवारों को मिलेगा घर, सीएम साय का ऐलान

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, पिछले 24 घंटे में 19 नक्सली गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।