कांकेर: क्या आप कभी सोच सकते हैं कि एक भालू को कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिल जाए और वह उसे गटागट एक सांस में पा जाए। लेकिन एक वायरल वीडियो में ऐसा दिख रहा है। मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर का है, जहां एक युवक कोल्ड ड्रिंक की एक बोतल जमीन पर रखता है और भालू उसे उठाकर गटागट एक सांस में पी जाता है।
Related Stories
क्या है पूरा मामला?
छत्तीसगढ़ के कांकेर के नारा गांव में एक युवक ने भालू की कोल्ड ड्रिंक पीते हुए रील बनाई है। इस रील में भालू युवक द्वारा दी गई कोल्ड ड्रिंक पीता हुआ दिखाई दे रहा है। ये रील सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। लेकिन अब ये मामला सामने आने के बाद लोग उस युवक की आलोचना कर रहे हैं, जिसने रील के चक्कर में भालू की जान जोखिम में डाली।
लोगों का कहना है कि कोल्ड ड्रिंक भालू की सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। दरअसल जानवरों के तमाम डॉक्टर्स भी ये कहते पाए गए हैं कि जानवरों का खाना अलग होता है। वह इंसान द्वारा किए गए भोजन को पचाने में असमर्थ होते हैं। इसलिए इंसानों के खाद्य पदार्थ उन्हें नहीं दिए जाने चाहिए।
इसके अलावा लोगों का ये भी कहना है कि युवक ने अपनी जान भी खतरे में डाली। भालू उस पर हमला भी कर सकता था।
भालू कितना खतरनाक जानवर है?
भालू स्वाभाविक रूप से शिकारी नहीं हैं, वे आमतौर पर मानव से दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन उन्हें खतरा महसूस होने पर वह हमला कर सकते हैं। उनके नाखून काफी तेज और जबड़े घातक होते हैं। एक ग्रिजली भालू 500 किलो तक का वजन वाला हो सकता है और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। आमतौर पर भालुओं और इंसानों के बीच आपसी संघर्ष के मामले कम ही सुनने में आते हैं। (इनपुट: सिकंदर खान)