सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई मजेदार वीडियो वायरल होता रहता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक भालू पहली बार खुद को आईने में देखता है और खुद को पहली बार आईने में देखकर उसका रिएक्शन ऐसा होता है कि उसे देखकर हर कोई हंसते-हंसते लोटपोट हो गया।
जब भालू ने खुद को पहली बार आईने में देखा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो जंगल में शूट किया गया है, जहां एक पोल पर लगा आईना एक भालू का ध्यान आकर्षित करता है। जैसे ही भालू अपनी परछाई को देखता है, वह बुरी तरह चौंक जाता है। उसे लगता है कि उसके सामने कोई दूसरा भालू खड़ा है। डर और उत्सुकता के कारण भालू पहले तो आईने से दूर कूदता है, फिर धीरे-धीरे हिम्मत जुटाकर वापस आता है। वह आईने के पीछे झांककर यह पता लगाने की कोशिश करता है कि आखिर यह दूसरा "भालू" कहां से आया। जब उसे कुछ समझ नहीं आता, तो गुस्से में वह आईने को जमीन पर गिरा देता है। यह पूरा नजारा इतना मजेदार है कि इसे देखकर किसी के लिए भी खुद की हंसी रोक पाना मुश्किल है।
वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Earth_Seeker1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 7.3 मिलियन व्यूज और 30 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। कमेंट सेक्शन में लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भालू का रिएक्शन देखकर मेरी हंसी नहीं रुक रही। ऐसा लग रहा है जैसे वो अपनी ही शक्ल से जलन महसूस कर रहा हो!” एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, “भालू ने सोचा, ये दूसरा भालू मेरे इलाके में क्या कर रहा है?”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
एक बाइक पर सवार चार लड़के, हाथ में कट्टा लिए बनाई रील, बिजनौर का यह Video हुआ वायरल