1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. मेडिकल लैब में टेस्ट ट्यूब लेकर रील बनाना पड़ा महंगा, Video Viral होने के बाद 3 महिला कर्मियों की गई नौकरी

मेडिकल लैब में टेस्ट ट्यूब लेकर रील बनाना पड़ा महंगा, Video Viral होने के बाद 3 महिला कर्मियों की गई नौकरी

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 02, 2026 03:58 pm IST,  Updated : Sep 02, 2026 04:08 pm IST

वीडियो में दिखाई दे रही तीनों महिलाएं सफेद कोट में रील बनाई है। हाथ में वह मेडिकल इक्युपमेंट लिए हुए हैं। इसमें टेस्ट ट्यूब भी शामिल है। वायरल वीडियो पर अस्पताल के प्रशासन ने कार्रवाई की है।

लैब के अंदर महिलाओं ने बनाई रील- India TV Hindi
लैब के अंदर महिलाओं ने बनाई रील Image Source : REPORTER INPUT

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी के दौरान रील बनाना तीन महिला कर्मियों को महंगा पड़ गया। लैब में टेस्ट ट्यूब लेकर कैटवॉक करने और कुर्सी पर मस्ती करते हुए वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करना तीनों को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है।

टेस्ट ट्यूब लेकर किया कैटवॉक

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग जिला अस्पताल परिसर में संचालित अटल आरोग्य लैब में तीन महिला कर्मचारी ड्यूटी के दौरान रील बनाती नजर आईं। वीडियो में महिला कर्मी लैब के अंदर टेस्ट ट्यूब लेकर कैटवॉक करती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा उन्होंने लैब में रखी कुर्सियों पर बैठकर मस्ती करते हुए भी वीडियो रिकॉर्ड किया। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया गया।

सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने मामले को लिया गंभीरता से

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला जिला अस्पताल प्रबंधन तक पहुंचा। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने लैब में काम करने वाले कर्मचारियों की कार्यशैली और ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने को लेकर नाराजगी जताई।

नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब

सिविल सर्जन ने सेवा प्रदाता कंपनी HLL के इंचार्ज को नोटिस जारी कर पूरे मामले में जवाब मांगा। नोटिस मिलने के बाद कंपनी प्रबंधन ने मामले की जांच और कार्रवाई करते हुए लैब में रील बनाने वाली तीनों महिला कर्मियों को सेवा से हटा दिया।

ड्यूटी पर तैनात दूसरे कर्मचारियों के लिए साफ संदेश

अस्पताल प्रबंधन की कार्रवाई के बाद अब यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। कुछ सेकेंड की रील और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश तीनों महिला कर्मियों के लिए भारी पड़ गई। ड्यूटी के दौरान कार्यस्थल पर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डालने के मामले में हुई इस कार्रवाई ने दूसरे कर्मचारियों को भी साफ संदेश दिया है कि कार्यस्थल की मर्यादा और ड्यूटी के नियमों की अनदेखी करना महंगा पड़ सकता है।

फिलहाल तीनों महिला कर्मियों को सेवा से हटाए जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी है।

सिकंदर खान की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

ट्रक में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, छिपाकर ले जा रहा था 2.23 करोड़ का गांजा; पुलिस ने दबोचा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।