1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. बॉयफ्रेंड ने दोस्तों से कराया गैंगरेप, प्यार में धोखा खाई लड़की फांसी के फंदे पर झूली, सुसाइड नोट से हुए कई खुलासे

बॉयफ्रेंड ने दोस्तों से कराया गैंगरेप, प्यार में धोखा खाई लड़की फांसी के फंदे पर झूली, सुसाइड नोट से हुए कई खुलासे

 Published : Feb 21, 2025 12:48 pm IST,  Updated : Feb 21, 2025 12:51 pm IST

लड़की की सुसाइड के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्मृति नगर चौकी का घेराव कर दिया। समाज के लोगों ने पुलिस को ज्ञापन दिया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और आरोपी को फंदे की सजा तक पहुंचाया जाए।

आरोपी आदी की फाइल फोटो और सुसाइड नोट- India TV Hindi
आरोपी आदी की फाइल फोटो और सुसाइड नोट Image Source : INDIA TV

 भिलाईः छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले 17 साल की नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके साथ कई महीने तक शारीरिक संबंध बनाए। फिर अपने दोस्तों के सामने गैंगरेप के लिए परोस दिया। घटना के बाद लड़की ने सुसाइड नोट, कॉल रिकार्डिंग और व्हाट्सएप चैट जैसे सबूत छोड़कर फांसी के फंदे पर झूल गई। 

युवक से प्यार करती थी लड़की

लड़की अपने प्रेमी से इस कदर परेशान हो गई थी कि उसने जान दे दिया। मामला कोहका हाउसिंग बोर्ड कालोनी का है। यहां रहने वाली एक लड़की को मोहल्ले के युवक आदी बारले नाम के युवक से प्यार हो गया था। आदी और नाबालिग लड़की पिछले कई महीनों से एक-दूसरे से फोन पर बाते करते थे। दोनों व्हाट्सएप पर भी चैट करते थे। धीरे-धीरे उनके बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि आदी ने लड़की को अकेले कमरे में बुलाना शुरू कर दिया।

प्रेमी ने लड़की को धोखा दिया और गैंगरेप करवाया

जब लड़की उससे मिलने पहुंची तो उसने उसे प्यार और जीवन भर साथ देने का वादा करके उसके साथ जिस्मानी संबंध बनाए। इसके बाद कई महीने तक युवक लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। अचानक आदी के दोस्तों को जब यह बात पता चली तो उन लोगों ने मिलकर लड़की का गैंगरेप करने का प्लान बनाया।

आदी ने लड़की को अकेले होने की बात बोलकर अपने कमरे में बुलाया। उसके बाद वहां उसके दोस्त पहुंच गए और सभी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना से लड़की इतनी टूट गई कि उसने पूरी सच्चाई अपने भाई और मां को बताई। इसके बाद 18 फरवरी की दोपहर जब घर में कोई नहीं था तब लड़की पंखे से फंदा बनाकर झूल गई। 

पुलिस बता रही साधारण खुदकुशी का मामला

 
इस बारे में जब स्मृति नगर चौकी प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला खुदकुशी का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप सही हैं या गलत। पुलिस को जो सुसाइड नोट और अन्य सबूत मिले हैं उसकी भी जांच की जा रही है। 

सुसाइड नोट में लिखी धोखा देने की बात 

लड़की ने मरने से पहले जो सुसाइड नोट लिखा है उसमें लिखा है, “मैंने जो किया मानती हूं गलती मेरी है, लेकिन आदी और मेरी मर्जी से हुआ सब। उसके अलावा आज तक कभी कोई ऐसी चीज मैंने किसी के साथ नहीं की। ये कोई पहली बार नहीं था। उसके घर मैं आती जाती थी। तब से ये सब है। 2 जून से सब चला आ रहा है। कभी जबरदस्ती तो कभी मेरी मर्जी से। सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि वो दोनों शादी करने वाले थे। 

कॉल रिकार्डिंग में है गैंग रेप करने की बात

लड़की के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप चैट और कुछ कॉल रिकार्डिंग मिली है। उसमें लड़की आदी से बात कर रही है। उसमें ना सिर्फ उनके बीच जिस्मानी संबंध की बात का पता चल रहा है, बल्कि यह भी लड़की कह रही है कि आदी ने उसे अकेले बुलाकर दोस्तों के साथ गैंग रेप किया है। उसने ये बात अपने भाई और मां को बता दी है। वो पुलिस में इसकी शिकायत करेगी। 

अकेले बच्ची की खुदकुशी से मां का रो-रोकर बुरा हाल 

लड़की अपने माता-पिता की एकलौती बेटी थी। उससे बड़ा उसका एक भाई है। लड़की के पिता बचपन में गुजर गए थे। उसके बाद मां कैंटीन में खाना बनाती है। मां ने दूसरा निकाह किया और उसके बाद से लड़की अपने माता-पिता के साथ एक कॉलीनी में रहती थी। 

रिपोर्ट- सिकंदर अली, भिलाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।