नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ का विधानसभा चुनाव बेहद ही रोचक मोड़ पर पहुंच चुका है। सात नवंबर को यहां पहले चरण का मतदान होना है। इससे पहले पीएम मोदी आज राज्य के दुर्ग में एक बड़ी रैली करके कांग्रेस पर हमला बोलकर गए हैं। राज्य में मुख्य लड़ाई भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मानी जा रही है। दोनों पार्टियां 3 दिसंबर को पूर्ण बहुमत मिलने के दावे कर रही हैं, लेकिन जनता का मूड क्या है? जानिए इंडिया टीवी-CNX opinion poll में-
- Hindi News
- छत्तीसगढ़
- इंडिया टीवी-CNX opinion poll: छत्तीसगढ़ में बीजेपी रिटर्न या बघेल रिपीट? जानिए जनता की राय
इंडिया टीवी-CNX opinion poll: छत्तीसगढ़ में बीजेपी रिटर्न या बघेल रिपीट? जानिए जनता की राय
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान से पहले राजनीतिक पारा सातवे आसमान पर पहुंच चुका है। राज्य में पिछले दो दिनों में कुछ ऐसा घटा, जिससे भारतीय जनता पार्टी को चुनाव प्रचार में एक बड़ी बढ़त मिली हिया, वहीं कांग्रेस को कहीं ना कहीं इससे नुकसान होता हुआ दिख रहा है।
इंडिया टीवी-CNX opinion poll: छत्तीसगढ़ में बीजेपी रिटर्न या बघेल रिपीट? जानिए जनता की राय
-
6:02 PM (IST) Nov 04, 2023
जानिए छत्तीसगढ़ का फाइनल ओपिनियन पोल
प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने हैं। पहले चरण का मतदाब 7 नवंबर तो दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी और तय हो जाएगा कि प्रदेश में सरकार कौन बनाएगा? उससे पहले इंडिया टीवी-CNX opinion poll में जानिए कि जनता के मतों से किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं?
- कांग्रेस - 52
- बीजेपी - 35
- अन्य - 01
-
5:59 PM (IST) Nov 04, 2023
मुख्यमंत्री के रूप में कौन जनता की पसंद?
यहां चुनाव के साथ- साथ जनता की नजर चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे पर भी बनी हुई है। किसी भी पार्टी ने अपने चेहरे ही घोषणा नहीं की है। पांच साल सीएम रहने एक बाद भी कांग्रेस ने भूपेश बघेल की जगह सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ना पसंद किया। लेकिन जनता की नजर में सीएम पद के लिए कौन पसंदीदा है, यह सामने आया है इंडिया टीवी-CNX opinion poll में-मुख्यमंत्री कौन बनेगा?- भूपेश बघेल 45%
- डॉ. रमन सिंह 34%
- टी.एस. सिंहदेव 6%
- अरुण साव 5%
-
5:56 PM (IST) Nov 04, 2023
किसे मिलेंगे कितने प्रतिशत वोट?
अब अगर हम बात करें मत प्रतिशत की तो यहां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच करीबी लड़ाई दिख रही है। हालांकि यहां भी कांग्रेस निर्णायक बढ़त बना रही है। कांग्रेस को कुल मत प्रतिशत का 45% मत मिलता हुआ दिख रहा है। वहीं बीजेपी के पास 41% वोट जाते हुए दिख रहे हैं। वहीं बचे हुए 14% मत अन्य के खाते में जा सकते हैं।
- कांग्रेस - 45%
- बीजेपी - 41%
- अन्य - 14%
-
5:53 PM (IST) Nov 04, 2023
मध्य छत्तीसगढ़ में कांगेस की निर्णायक बढ़त
राजनीतिक रूप से छत्तीसगढ़ का मध्य भाग बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां विधानसभा की 90 सीटों में से 64 सीटें आती हैं। यहां भी कांग्रेस पार्टी बढ़त बनाती हुई दिख रही है। जानिए किसके खाते में जा रही हैं कितनी सीटें-
कुल सीट - 64- कांग्रेस - 34
- बीजेपी - 27
- अन्य - 03
-
5:45 PM (IST) Nov 04, 2023
भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़िया अंदाज़?
राज्य में इस समय कांग्रेस की तरफ से छत्तीसगढ़िया अंदाज़ की खूब बातें हो रही हैं। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार राज्य के अपने अंदाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सच्चा छत्तीसगढ़िया बता रहे हैं। लेकिन इसे लेकर जनता क्या मानना है, यह सामने आया इंडिया टीवी-CNX opinion poll में-भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़िया अंदाज़?
- पसंद 51%
- नापसंद 40%
- कह नहीं सकते 9%
-
5:45 PM (IST) Nov 04, 2023
राम मंदिर बना तो दर्शन के लिए जाएंगे?
अयोध्या में बन रहा है राम मंदिर का विषय इन विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में एक बड़ा मुद्दा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के सभी नेता चुनावी रैलियों में इसे लेकर बात कर रहे हैं। कांग्रेस पर मंदिर निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन जब छत्तीसगढ़ वालों से पूछा गया कि मंदिर निर्माण के बाद कब दर्शन के लिए जाएंगे या नहीं और जाएंगे तो कब जाएंगे तो देखिये क्या था उनका जवाब-राम मंदिर बना तो दर्शन के लिए जाएंगे?
- तुरंत जाएंगे 28%
- बाद में जाएंगे 46%
- नहीं जाएंगे 1%
- अभी सोचा नहीं 25%
-
5:22 PM (IST) Nov 04, 2023
जातिगत जनगणना पर जनता की क्या राय?
देश में इस समय जातिगत जनगणना का मुद्दा खूब जोरों पर है। चुनाव में भी इस मुद्दे पर खूब बातें हो रही हैं। कांग्रेस ने तो वादा कर दिया है कि अगर वह चुनाव जीतकर एक बार फिर से राज्य में सरकार बनाते हैं तो यहां भी जातिगत जनगणना कराई जाएगी। कांग्रेस के इस वादे को राजनीतिक पंडित बड़ा दांव बताते हैं। लेकिन इस वादे को जनता किस तरह से देखती है?जातिगत जनगणना का कांग्रेस का वादा कितना सही और कितना चुनावी?- सही है 50%
- चुनावी है 38%
- कह नहीं सकते 12%
-
5:15 PM (IST) Nov 04, 2023
साउथ/बस्तर में भी आगे दिख रही कांग्रेस
नार्थ/सरगुजा की तरह साउथ/बस्तर में भी कांग्रेस पार्टी बीजेपी से आगे दिख रही है। यहां की कुल 12 सीटों में से 8 कांग्रेस के पाले में जा सकती हैं। वहीं 4 सीटों पर बीजेपी जीत सकती है। वहीं अन्य भी यहां खाली हाथ ही रह सकते हैं।
कुल सीटें - 12
- कांग्रेस - 08
- बीजेपी - 04
- अन्य - 00
-
5:11 PM (IST) Nov 04, 2023
नार्थ/सरगुजा में बढ़त बना रही है कांग्रेस
इंडिया टीवी-CNX opinion poll के सर्वे के अनुसार, नार्थ/सरगुजा इलाके में कांग्रेस पार्टी बढ़त बनाती हुई दिख रही है। यहां की 14 सीटों में से 10 सीटें कांग्रेस के पाले में जाती हुई दिख रही हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी यहां केवल 4 सीटें जीतती हुई दिख रही है। वहीं अन्य के खाते में इस बार कुछ जाता हुआ नहीं दिख रहा है।
कुल सीट - 14
- कांग्रेस - 10
- बीजेपी - 04
- अन्य - 00