1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. न्‍यूज
  4. छत्‍तीसगढ़: बीजापुर में सीआरपीएफ से मुठभेड़ के बाद नक्‍सली फरार, आईईडी बनाने के औजार बरामद

छत्‍तीसगढ़: बीजापुर में सीआरपीएफ से मुठभेड़ के बाद नक्‍सली फरार, आईईडी बनाने के औजार बरामद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2019 11:27 am IST,  Updated : Mar 29, 2019 11:27 am IST

छत्तीसगढ़ में आज सुबह नक्सलियों और सीआरपीएफ के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद माओवादी घटनास्थल से फरार हो गए।

Chhattisgarh- India TV Hindi
Chhattisgarh

छत्‍तीसगढ़ में आज सुबह नक्‍सलियों और सीआरपीएफ के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद माओवादी घटनास्‍थल से फरार हो गए। सीआरपीएफ के मुताबिक इस मुठभेड़ में कई नक्‍सली घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों को घटनास्‍थल से खून के धब्‍बे मिले हैं। साथ ही घटनास्‍थल से बड़ी मात्रा में माओवादियों का सामान बरामद हुआ है। इसके अलावा उन्‍हें आईईडी बनाने का भी सामान मिला है। 

बता दें कि सीआरपीएफ की 168 बटालियन के तलाशी अभियान के दौरान नक्‍सलियों के बीच फायरिंग हुई। यह घटना बासागुड़ा थानाक्षेत्र के आउटपल्ली-कोरसगुड़ा के जंगलों की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें छत्तीसगढ़