1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. कांकेर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 29 माओवादी ढेर, 3 जवान भी घायल

कांकेर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 29 माओवादी ढेर, 3 जवान भी घायल

 Written By: Amar Deep
 Published : Apr 16, 2024 06:20 pm IST,  Updated : Apr 16, 2024 08:51 pm IST

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों में हुई मुठभेड़ में 29 से अधिक माओवादी मारे गए। इसमें तीन जवान भी घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कांकेर में सुरक्षा बलों ने 18 माओवादियों को किया ढेर।- India TV Hindi
कांकेर में सुरक्षा बलों ने 18 माओवादियों को किया ढेर। Image Source : PTI/FILE

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान कम से कम 29 माओवादी मारे गए हैं। वहीं तीन जवान घायल भी हो गए हैं। यह घटना 2024 के लोकसभा चुनाव शुरू होने से कुछ दिन पहले की है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आईके एलेसेला ने कहा कि इलाके में मुठभेड़ अभी भी जारी है। बता दें कि कांकेर में 26 अप्रैल को मतदान होना है।

नक्सली कमांडर भी ढेर

एसपी इंद्र कल्याण एलिसेला ने मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों में शंकर राव नाम का एक प्रमुख नक्सली कमांडर भी शामिल है। शंकर राव पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा ऑपरेशन के दौरान चार एके-47 राइफलों सहित हथियारों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया गया है।

25 लाख का इनामी नक्सली कमांडर शंकर राव।
Image Source : INDIA TV25 लाख का इनामी नक्सली कमांडर शंकर राव।

तीन जवान घायल

ऑपरेशन को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के बीनागुंडा और कोरोनार गांवों के बीच हापाटोला जंगल में दोपहर करीब 2 बजे गोलीबारी हुई। उस समय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी।  उन्होंने बताया कि "प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में कम से कम 29 नक्सली मारे गए हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।" अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में घायल तीन सुरक्षाकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 

पूर्व सीएम भूपेश बघेल हार सकते हैं चुनाव, छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर किसे मिल रही जीत, यहां जानें

लोकसभा चुनाव से पहले लाल आतंक का सरेंडर, 1 इनामी सहित 26 नक्सलियों ने डाले हथियार; छोड़ा हिंसा का रास्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।