1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. सुकमा में पुलिस ने 5 नक्सलियों को पकड़ा, टिफिन बम सहित अन्य विस्फोटक बरामद

सुकमा में पुलिस ने 5 नक्सलियों को पकड़ा, टिफिन बम सहित अन्य विस्फोटक बरामद

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 07, 2024 12:59 pm IST,  Updated : Jul 07, 2024 12:59 pm IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस ने पांच और नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन नक्सलियों के पास से दो बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और एक टिफिन बम सहित विस्फोटक बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को जगरगुंडा पुलिस थाना क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स और जिला बल ने संयुक्त अभियान चलाया था। अभियान के दौरान सुरक्षा दल ने नक्सलियों को गिरफ्तार किया। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की पहचान चिंतलनर पुलिस थाना क्षेत्र निवासी हेमला पाला (35), हेमला हुंगा (35), सोडी देवा (25), नुप्पो (20) और कुंजम मासा (28) के रूप में हुई है और सभी सुरपंगुडा क्षेत्र में मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे। अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से दो देसी बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) गोले, एक टिफिन बम, सात जिलेटिन छड़ें, नौ डेटोनेटर, विस्फोटक पाउडर और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान बरामद किए गए। 

पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर

बीते दिन सुकमा जिले में दो इनामी माओवादियों समेत पांच नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में पांच नक्सलियों- करटम सुक्का (41), सोयम बदरा (40), दिरदो केशा (28), मुचाकी मासा (55) और मड़कम हड़मा (38) ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर किया। उन्होंने बताया कि नक्सली करटम सुक्का के सिर पर दो लाख रुपये और सोयम बदरा के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम है। (भाषा)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।