1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. रायगढ़ में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या, गोबर के ढेर में छिपाई गई लाशें

रायगढ़ में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या, गोबर के ढेर में छिपाई गई लाशें

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 11, 2025 02:54 pm IST,  Updated : Sep 11, 2025 02:54 pm IST

रायगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी। चारों शवों को घर के पीछे बाड़े में गोबर के ढेर के नीचे छिपाया गया था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस जघन्य अपराध को कुल्हाड़ी से अंजाम दिया गया।

यह घटना खरसिया थाना क्षेत्र के ठुसुकेला गांव में हुई है। मृतकों की पहचान बुधराम उरांव (45), उनकी पत्नी सहोदरा उरांव (40), बेटे अरविंद उरांव (12) और बेटी शिवांगी उरांव (5) के रूप में हुई है।

घर से दुर्गंध आने की सूचना मिली

खरसिया क्षेत्र के पुलिस अनुमंडलीय अधिकारी, प्रभात पटेल ने बताया कि पुलिस को गुरुवार सुबह गांव के राजीवनगर मोहल्ले में एक घर से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घर की तलाशी लेने पर पुलिस ने पाया कि चारों शवों को घर के पीछे बाड़े में गोबर के ढेर के नीचे छिपाया गया था।

हत्या में इस्तेमाल हुई कुल्हाड़ी बरामद 

शवों पर कुल्हाड़ी से किए गए गहरे घाव के निशान मिले हैं। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हत्याकांड के पीछे के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से छानबीन कर रही है। यह घटना पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल पैदा कर चुकी है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

जब नेपाल में जान बचाने के लिए हेलिकॉप्टर की रस्सी पर लटककर परिवार के साथ भागे मंत्री, खौफनाक वीडियो आया सामने

शर्मनाक: 5 रुपये का लालच देकर 6 साल की बच्ची से गैंगरेप, 9 और 12 साल के हैं आरोपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।