1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई बेकाबू कार, पांच लोगों की मौत, छत्तीसगढ़ में हुआ बड़ा सड़क हादसा

डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई बेकाबू कार, पांच लोगों की मौत, छत्तीसगढ़ में हुआ बड़ा सड़क हादसा

 Published : Mar 06, 2025 04:54 pm IST,  Updated : Mar 06, 2025 05:50 pm IST

छत्तीसगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार नेशनल हाईवे 53 पर डिवाइडर को तोड़कर एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

सड़क हादसा- India TV Hindi
सड़क हादसा Image Source : ANI

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रायपुर में नेशनल हाईवे 53 पर एक तेज रफ्तार कार रोड डिवाइडर को तोड़कर एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। 

पांच लोगों की दर्दनाक मौत

बताया जाता है कि नेशनल हाईवे 53 पर एक कार काफी तेज रफ्तार में जा रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने के चलते यह कार रोड डिवाइडर को तोड़कर सड़क की दूसरी ओर चली गई और सामने से आ रहे एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 

रायपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह हादसा रायपुर के बाहरी इलाके मंदिर हसौद पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत हुआ। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।