1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. भिलाई के मैत्री बाग चिड़ियाघर में बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया, देखिए तस्वीरें

भिलाई के मैत्री बाग चिड़ियाघर में बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया, देखिए तस्वीरें

 Published : Jan 04, 2024 11:31 pm IST,  Updated : Jan 04, 2024 11:46 pm IST

चार महीने पहले भिलाई के मैत्री बाग चिड़ियाघर में एक बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया था। दोनों शावकों को शुक्रवार को पिंजरे में छोड़ा जाएगा। भिलाई के मैत्री बाग चिड़ियाघर में सफेद बाघिन की कुल संख्या 10 है।

चिड़ियाघर में दो सफेद शावकों का जन्म- India TV Hindi
चिड़ियाघर में दो सफेद शावकों का जन्म Image Source : MAITRI BAGH ZOO, BHILAI

भिलाईः छत्तीसगढ़ के भिलाई के मैत्री बाग चिड़ियाघर में एक सफेद बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन शावकों के जन्म के साथ ही भिलाई शहर में चिड़ियाघर में सफेद बाघों की संख्या 10 हो गई है। चिड़ियाघर के प्रभारी एनके जैन ने बताया, ‘‘पिछले साल आठ सितंबर को 'रोमा' (9) नाम की सफेद बाघिन ने दो नर शावकों को जन्म दिया और जन्म की खबर बृहस्पतिवार को सामने आई। उन्होंने बताया कि आम जनता शुक्रवार को शावकों को देख पाएगी।

 दूसरी बार सफेद बाघ शावकों का जन्म हुआ

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग (टीएसडी) के बागवानी अनुभाग द्वारा प्रबंधित मैत्री बाग चिड़ियाघर में 2023 में दूसरी बार सफेद बाघ शावकों का जन्म हुआ है। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य सफेद बाघिन 'रक्षा' ने पिछले साल 28 अप्रैल को तीन शावकों को जन्म दिया था, जिनका नाम 'रुस्तम', 'राणा' और 'बॉबी' रखा गया। जैन ने कहा कि नए शावकों के जन्म से चिड़ियाघर में सफेद बाघों की कुल संख्या 10 हो गई है। उन्होंने बताया, ‘‘सफेद रंग के फर और नीली आंखों वाले ये शावक अब लगभग पांच महीने के हो गए हैं।

 मैत्री बाग चिड़ियाघर
Image Source : MAITRI BAGH ZOO, BHILAI मैत्री बाग चिड़ियाघर

बाघिन करती है अपने बच्चों की देखभाल

जैन ने कहा, ‘‘बाघिन शावकों की देखभाल करते समय अत्यधिक सतर्क रहती है। अब तक बाघिन और शावकों को गुफा जैसा माहौल देने के लिए नियंत्रित रोशनी वाले बाड़े में रखा गया है। बाघिन अपना अधिकांश समय बच्चों की देखभाल में बिताती है। उसी के मद्देनजर बाघ शावकों के जन्म की खबर सार्वजनिक नहीं की गई।’’ उन्होंने बताया कि शावकों को एक बड़े बाड़े में छोड़ कर पांच जनवरी से जनता के देखने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

 मैत्री बाग चिड़ियाघर
Image Source : MAITRI BAGH ZOO, BHILAI मैत्री बाग चिड़ियाघर

जैन ने कहा, ‘‘1997 में, सफेद बाघों के एक जोड़े - तरूण और तापसी को पहली बार पड़ोसी ओड़िशा के नंदन कानन चिड़ियाघर से मैत्री बाग में स्थानांतरित किया गया था, जिसने 1999 में चार सफेद बाघ शावकों को जन्म दिया था।

(इनपुट-भाषा)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।