1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 13 साल की नाबालिग के साथ 12 लोगों ने किया बलात्कार, दर्दनाक दास्तान सुनकर पुलिस भी हैरान

13 साल की नाबालिग के साथ 12 लोगों ने किया बलात्कार, दर्दनाक दास्तान सुनकर पुलिस भी हैरान

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 13, 2025 09:47 pm IST,  Updated : May 14, 2025 02:25 pm IST

तमिलनाडु के चेन्नई के पास पल्लवरम में 13 वर्षीय लड़की के साथ हुए अत्याचार का मामला जानकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। लड़की के साथ 12 लोगों ने बलात्कार किया, इसका खुलासा तब हुआ जब वह गर्भवती हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
13 साल की नाबालिग के साथ 12 लोगों ने किया बलात्कार Image Source : FILE PHOTO

चेन्नई: तमिलनाडु के चेन्नई के पास पल्लवरम में एक खौफनाक वारदात सामने आई है जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान है। पल्लवरम में 13 वर्षीय लड़की के साथ 12 लोगों ने कई बार बलात्कार किया। सबसे हैरानी वाली बात ये है कि बलात्कार करने वालों में पांच युवक और सात नाबालिग शामिल हैं। इससे भी ताज्जुब करने वाली बात ये है कि लड़की की मां को ये बात पता थी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पेट में दर्द हुआ और उसकी मां उसे लेकर अस्पताल गई। जब डॉक्टरों ने पेट में तेज दर्द के कारण मेडिकल जांच के दौरान पाया कि पीड़िता गर्भवती है, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। लड़की की मां को सब पता था, जिसकी वजह से अस्पताल में जांच रिपोर्ट आने पर शुरू में तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए सहमत हुई, लेकिन फिर उसने एफआईआर कराने से मना कर दिया। अब पुलिस ने लड़की की मां को भी कथित रूप से उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया  कि उन्हें इस मामले की जानकारी तब मिली जब लड़की को पेट में तेज दर्द के साथ स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गर्भावस्था की पुष्टि की और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद एक औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद पल्लवरम के सभी महिला पुलिस स्टेशन ने तेजी से जांच शुरू कर दी।

युवक ने लड़की को फंसाया, दोस्तों से रेप करवाया

पुलिस के अनुसार, इस केस का मुख्य आरोपी एक पानी विक्रेता है, जिसने कथित तौर पर लड़की का यौन शोषण करने से पहले शादी के बहाने उससे दोस्ती की थी। इसके बाद कई महीनों उसने कथित तौर पर लड़की को अपने दोस्तों से भी मिलवाया और उन्होंने भी बार बार लड़की से मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में जानकर पुलिस भी हैरान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।