1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 19 साल की प्रेमिका को बेरहमी से पीटा, आरोपी के घर पर शिवराज ने चलवाया बुलडोजर

19 साल की प्रेमिका को बेरहमी से पीटा, आरोपी के घर पर शिवराज ने चलवाया बुलडोजर

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Dec 25, 2022 11:25 pm IST,  Updated : Dec 25, 2022 11:25 pm IST

19 साल की प्रेमिका को पीटने वाले शख्स के घर पर शिवराज सरकार ने बुलडोजर चलवाकर उसे तुड़वा दिया। सीएम ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक 19 साल की प्रेमिका को बेरहमी से पीटने वाले आरोपी पर शिवराज सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवाकर उसे तोड़ दिया। सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अत्याचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा से दंडित किया जाएगा, जिससे वह दोबारा अपराध न कर सकें। 

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रीवा जिले के मऊ गंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना के अपराधी का ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है। दरअसल, रीवा जिले में एक 19 साल की प्रेमिका को उसके प्रेमी द्वारा बेरहमी से पीटने का मामले सामने आया था। इस घटना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने 19 साल की लड़की को इतना पीटा कि उसका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है।

'आरोपी को मिर्जापुर से किया गिरफ्तार'

एक अधिकारी ने बताया आरोपी के घर को तोड़ दिया गया है और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए थाना प्रभारी को भी निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि चालक के रूप में कार्यरत आरोपी को शनिवार रात उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक भसीन ने बताया की पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले युवक भारत साकेत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

'लड़की और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था'

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नवीन दुबे ने कहा कि लड़की और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था और उनके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने लड़की की पिटाई की। वीडियो में लड़की आरोपी से शादी करने के लिए कहती नजर आ रही है। आरोपी चिढ़ जाता है और फिर उसे लात एवं कई थप्पड़ मारता है, जिससे वह बेहोश हो जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।