1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Coronavirus का भय दिखाकर बालिका से बलात्कार, दो नाबालिग हिरासत में

Coronavirus का भय दिखाकर बालिका से बलात्कार, दो नाबालिग हिरासत में

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2020 08:27 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 08:27 pm IST

जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका से बलात्कार के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

Two Boys Promise 7-year-old Girl of Coronavirus Cure, Rape Her in Chhattisgarh, पुलिस ने कहा कि जब ल- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कोरोनावायरस का भय दिखाकर सात वर्षीय बालिका से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका से बलात्कार के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

मरवाही थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि एक जुलाई की देर रात बालिका की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सात वर्षीय बेटी दोपहर में लकड़ी एकत्र करने जंगल की तरफ गई थी। जंगल से वापस आने के बाद उसने बताया कि दो नाबालिग लड़कों ने उसे रास्ते में घेर लिया और कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई है और उसे इलाज की जरूरत है।

बालिका की मां ने पुलिस को बताया कि इलाज के बहाने दोनों लड़के बच्ची को एक आरोपी के घर ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। कुमार ने बताया कि बालिका की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और अगले दिन दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बालिका की इलाज व्यवस्था की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।