1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. फरीदाबाद में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

फरीदाबाद में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2021 07:49 am IST,  Updated : Oct 22, 2021 07:49 am IST

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को आयसा के पति एनआईटी निवासी नीरज चावला ने ही अपने दोस्त लेखपाल के साथ मिलकर अंजाम दिया है क्योंकि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। 

फरीदाबाद में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की हत्या - India TV Hindi
फरीदाबाद में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की हत्या  Image Source : INDIA TV

फरीदाबाद: फरीदाबाद जिले के धौज थानाक्षेत्र के गांव मोहबताबाद में बुधवार देर रात तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि इन हत्याओं को एक पीड़िता के पति ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गगन नाम का युवक अपनी मां सुमन और बहन आयसा के साथ गांव में रहता था। बीती रात को गगन का दोस्त राजन उससे मिलने आया था। रात का खाना खाकर सुमन और आयसा मकान में निचले हिस्से में सो गई थीं, वहीं राजन और गगन ऊपर के कमरे में थे।

रात में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर आयसा और सुमन की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और फिर राजन और गगन को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि राजन, सुमन और आयसा की मौत हो गई है। गगन घायल है और उसका इलाज चल रहा है। शव पोस्टमोर्टम के लिए भेजे गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को आयसा के पति एनआईटी निवासी नीरज चावला ने ही अपने दोस्त लेखपाल के साथ मिलकर अंजाम दिया है क्योंकि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उन्होंने बताया कि गगन के बयान आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच, डीएलएफ और धौज थाने की पुलिस ने आरोपी पति नीरज चावला व सह आरोपी लेखराज को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।