1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दुमका गैंगरेप मामले में 40 दिन के बाद FIR दर्ज, आठ युवकों ने मासूम लड़की से की थी दरिंदगी

दुमका गैंगरेप मामले में 40 दिन के बाद FIR दर्ज, आठ युवकों ने मासूम लड़की से की थी दरिंदगी

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 04, 2023 11:49 pm IST,  Updated : Nov 04, 2023 11:49 pm IST

दुमका में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर आठ लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के 40 दिनों के बाद अब एफआईआर दर्ज की गई है। घटना 25 सितंबर की है।

dumka gang rape case- India TV Hindi
दुमका में नाबालिग के साथ हैवानियत Image Source : FILE PHOTO

दुमका: झारखंड के शहर दुमका से पिछले दिनों एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई थी, जिसमें एक नाबालिक लड़की से दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया था। सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद युवकों ने उसे निर्वस्त्र कर सड़क किनारे छोड़ दिया था। जानकारी के मुताबिक दसवीं की छात्रा, जो छात्रवृत्ति का पैसा लेने गई थी उसके साथ आठ युवकों ने गैंगरेप किया था और उसे निर्वस्त्र कर सड़क किनारे छोड़ दिया था। इस घटना के बाद सनसनी फैल गई थी। अब इस मामले में 40 दिन बाद शनिवार की शाम थाने में केस दर्ज कराया गया है।

आठ युवकों के खिलाफ केस दर्ज

गैंगरेप की इस घटना में तीन नामजद के अलावा आठ आदिवासी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता अपने घरवालों के साथ एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंची थी। थाना प्रभारी ने यह जानकारी दी है। कहा गया है कि दुमका में सीएसपी केंद्र से पैसा निकालने गई एक किशोरी के साथ  25 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 

सड़क पर छोड़कर फरार हो गए युवक

पीड़िता ने बताया कि वह 25 सितंबर को सीएसपी केंद्र से छात्रवृत्ति का पैसे निकालने दुमका आई थी। पैसा निकालने के बाद वह घर लौट रही थी तभी रेलवे स्टेशन-मुखराली रोड पर दो बाइक सवार युवकों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और एक घर में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता चीखती-चिल्लाती रही लेकिन लड़कों को उसपर दया नहीं आई। युवकों ने फिर फोन कर अपने दो दोस्तों को भी वहां बुलाया और सभी ने मिलकर गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद उसे फिर जंगल में लेकर चले गए। वहां फोन कर चार साथियों को बुला लिया। फिर सभी ने उसके साथ गलत काम किया।

छात्रा ने रोते हुए बताया कि, जब देर शाम उसकी हालत गंभीर होने लगी तो उसे युवकों ने निर्वस्त्र कर बाइक पर बैठाकर सड़क किनारे छोड़ दिया और भाग गए। दूसरे दिन होश आने के बाद वह किसी तरह घर पहुंची। डर की वजह से उसने घरवालों को कुछ नहीं बताया। काफी पूछने पर उसने आपबीती सुनाई जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।