1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. इंदौर में पति बना हैवान, 6 साल की बेटी के सामने प्रेग्नेंट पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

इंदौर में पति बना हैवान, 6 साल की बेटी के सामने प्रेग्नेंट पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

 Published : Apr 23, 2024 01:34 pm IST,  Updated : Apr 23, 2024 01:43 pm IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक ने अपनी 5 माह की प्रेग्नेंट पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

मृतका शारदा आरोपी उमेश- India TV Hindi
मृतका शारदा आरोपी उमेश Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक पति ने पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के मुताबिक, मृतका 5 माह की गर्भवती थी। आरोपी पति ने अपनी 6 वर्षीय नाबालिग बेटी के सामने पत्नी को चाकू घोंप दिया है। जानकारी मिलने के बाद पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

चाकू घोंपकर की पत्नी की हत्या

यह मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर का है। यहा रहने वाली 35 वर्ष  शारदा के पति ने देर रात चाकू घोंपकर बेहरहमी से उसकी हत्या करा दी है। बताया जा रहा है आरोपी पति उमेश राठौर पत्नी शारदा के साथ एक शादी से घर देर रात पहुंचा था। पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्साए पति ने घर में रखा चाकू पत्नी शारदा के पेट में घोंप दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के वक्त आरोपी की पत्नी 5 माह की प्रेग्नेंट थी।

मासूम बच्ची के सामने मारा चाकू

पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त पति पर ऐसा खून सवार था कि उसने यह भी देखा कि उसकी 6 साल की मासूम बेटी भी वहीं है, और उसके सामने की उमेश ने अपनी पत्नी की हत्या करा दी। घटना की जानकारी मिलने पर चंदन नगर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद महिला की शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और आरोपी उमेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

(रिपोर्ट- भरत पाटिल)

ये भी पढ़ें:

UP: रेप में नाकाम हुआ तो बच्ची की हत्या कर फेंका शव, घर में छिपाए खून से सने कपड़े; पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।