1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. UP: रेप में नाकाम हुआ तो बच्ची की हत्या कर फेंका शव, घर में छिपाए खून से सने कपड़े; पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

UP: रेप में नाकाम हुआ तो बच्ची की हत्या कर फेंका शव, घर में छिपाए खून से सने कपड़े; पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 21, 2024 11:43 pm IST,  Updated : Apr 21, 2024 11:43 pm IST

यूपी के गाजियाबाद जिले में एक युवक ने बलात्कार की कोशिश में नाकाम होने पर बच्ची की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने बच्ची का शव जर्जर मकान में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची की हत्या कर फेंका शव।- India TV Hindi
बच्ची की हत्या कर फेंका शव। Image Source : FILE/REPRESENTATIVE IMAGE

गाजियाबाद: जिले के मुरादनगर क्षेत्र में एक बार फिर दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली चार साल की बच्ची से बलात्कार करने की कोशिश की। वहीं रेप करने में नाकाम रहने पर युवक ने बच्ची की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा भी कर दिया है। पुलिस के अनुसार युवक ने बच्ची की हत्या कर उसके शव को एक जर्जर मकान में फेंक दिया था। वहीं खून से सने कपड़े को उसने अपने घर में छिपा दिया था।

बिस्किट खरीदने गई थी बच्ची

मामले के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण क्षेत्र) विवेक चंद यादव ने रविवार को बताया कि मुरादनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम चार साल की एक बच्ची बिस्किट खरीदने के लिए पास की एक दुकान पर गई थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला युवक विशाल (24) भी वहां पहुंच गया। आरोपी विशाल ने बच्ची को बहला-फुसलाया और फिर एक सुनसान घर में ले गया। यहां उसने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि जब वह अपने प्रयास में विफल रहा, तो उसने लड़की को जमीन पर पटक दिया जिससे उसके सिर में गहरी चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी ने कुबूल किया अपराध

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण क्षेत्र) विवेक चंद यादव ने बताया कि बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके शव को एक गंदी रजाई में लपेटा और एक जर्जर घर में फेंक दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने बच्ची के खून से सने कपड़े अपने घर में छिपा दिए, पुलिस खोजी कुत्ते की मदद से आरोपी के घर पहुंची, जिसके बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कुबूल कर लिया और वह नशे का आदी है। (इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें-

Lok Sabha Election 2024: बसपा का झंडा लगी कार पर BJP कार्यकर्ताओं ने किया कब्जा, BSP नेता से किया दुर्व्यवहार; Video वायरल

Exclusive: कैसे हालात बदलेगा हाथ? प्रियंका गांधी ने मोदी की गारंटी से लेकर कांग्रेस की रणनीति तक जानें क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।