1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. कन्नौज के मंदिर में मूर्तियां तोड़ने का आरोपी गिरफ्तार, भारी तनाव के बाद पुलिस फोर्स तैनात

कन्नौज के मंदिर में मूर्तियां तोड़ने का आरोपी गिरफ्तार, भारी तनाव के बाद पुलिस फोर्स तैनात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 22, 2021 07:27 pm IST,  Updated : Jun 22, 2021 07:27 pm IST

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ नगर के बीच पीपल चौराहे पर स्थित विजय नाथ मंदिर और साईं नाथ मंदिर में मंगलवार की सुबह मूर्तियां तोड़ने का मामला सामने आया।

Kannauj Temple, Kannauj Temple Arrested, Kannauj Temple Idols, Kannauj Temple Tension- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के मंदिर में मंगलवार की सुबह मूर्तियां तोड़ने का मामला सामने आया। Image Source : TWITTER REPRESENTATIONAL IMAGE

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ नगर के बीच पीपल चौराहे पर स्थित विजय नाथ मंदिर और साईं नाथ मंदिर में मंगलवार की सुबह मूर्तियां तोड़ने का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मूर्तियों के टूटने की खबर पता चलने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने पीपल चौराहे पर जाम लगा दिया। बवाल को देखते हुए शहर के सभी धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस व पीएसी बल की तैनाती की गई है।

छिबरामऊ का रहने वाला है आरोपी दिलशाद

कन्नौमज के अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और नामजद किए गए एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्हों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीिय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी दिलशाद छिबरामऊ का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। शहर के सभी धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस व पीएसी बल की तैनाती की गयी है। इस मामले में मंदिर के पुजारी व हिन्दू संगठन की ओर से शिकायत दी गई है।

पुजारी ने रोका तो उनसे भी भिड़ गया आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के समय मंदिर के पुजारी रामकिशोर ने रोकने की कोशिश की तो तोड़फोड़ करने वाला उनसे भी भिड़ गया। तभी शोरगुल सुनकर तमाम लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। गुस्साए लोगों ने पीपल चौराहे पर जाम लगा दिया और घटना के बाद आसपास के बाजार भी बंद हो गए। जानकारी होते ही एसडीएम, सीओ सहित क़ई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। सीओ शिवकुमार थापा और अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। इस घटना में 3 अन्यक लोग हिरासत में लिए गये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।