1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. उत्तर प्रदेश: छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर एसिड अटैक

उत्तर प्रदेश: छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर एसिड अटैक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2020 04:14 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 04:14 pm IST

अपर पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चंद्र मिश्रा ने सोमवार को बताया कि पीड़ित 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि जब रात में वह खेत से लौट रही थी तभी रास्ता रोककर उसके साथ चार लोगों ने छेड़खानी की और जब विरोध किया तो उसके ऊपर तेज़ाब डाल दिया। 

acid attack on 25 year old girl in tundla firozabad । उत्तर प्रदेश: छेड़खानी का विरोध करने पर महिला - India TV Hindi
acid attack on 25 year old girl in tundla firozabad । उत्तर प्रदेश: छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर एसिड अटैक  Image Source : INDIA TV

फिरोजाबाद. यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब मामला सामने आया जा ताजनगरी आगरा से सटे फिरोजाबाद के टूंडला इलाके से, जहां पर पचोखरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात खेत में सिंचाई कर लौट रही एक महिला से कुछ लोगों ने छेड़खानी का प्रयास किया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो मनचलों ने उसपर तेजाब से हमला कर दिया, जिस वजह से वह गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर अवस्था में महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चंद्र मिश्रा ने सोमवार को बताया कि पीड़ित 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि जब रात में वह खेत से लौट रही थी तभी रास्ता रोककर उसके साथ चार लोगों ने छेड़खानी की और जब विरोध किया तो उसके ऊपर तेज़ाब डाल दिया। महिला ने दो आरोपियों को पहचान लेने की बात कही है।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। महिला का उपचार कराया जा रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। महिला का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। 

ये भी पढ़ें

क्या भाजपा से मिली हुई हैं मायावती? आरोपों पर बसपा प्रमुख ने दिया ये जवाब

शिवराज ने जिसके घर चाय पीने का किया था वादा, उसने जहर खाया

गुर्जर आंदोलन की वजह से डायवर्ट की गईं ये ट्रेन

क्या प्रधानमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बेटियों की शादियों के लिए ₹40 हजार दे रही है सरकार?

PLA को लेकर अब चीन ने बनाया 'बड़ा' प्लान, शी जिनपिंग ने लिया फैसला

Fact Check: क्या 30 नवंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।