1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली की जेल से 200 करोड़ की ठगी के मामले में एक्ट्रेस लीना पॉल गिरफ्तार

दिल्ली की जेल से 200 करोड़ की ठगी के मामले में एक्ट्रेस लीना पॉल गिरफ्तार

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Sep 05, 2021 06:49 pm IST,  Updated : Sep 05, 2021 06:52 pm IST

दक्षिण भारत की अभिनेत्री लीना पॉल को दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है।

दिल्ली की जेल से 200 करोड़ की ठगी के मामले में एक्ट्रेस लीना पॉल गिरफ्तार- India TV Hindi
दिल्ली की जेल से 200 करोड़ की ठगी के मामले में एक्ट्रेस लीना पॉल गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण भारत की अभिनेत्री लीना पॉल को दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। लीना पॉल को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सुकेश चंद्रशेखर के साथ मिलकर दिल्ली की जेल से 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस ने 2013 में भी चेन्‍नई स्थित कैनरा बैंक को ठगने के आरोप में चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल को गिरफ्तार किया था। दोनों को बाद में जमानत मिल गई थी। 

मॉडल से फिल्‍म अभिनेत्री बनीं लीना पॉल का सुकेश के साथ लंबा जुड़ाव रहा है। 2017 में वो रवि पुजारा गैंग के निशाने पर आई थीं, जब उनके ब्‍यूटी पार्लर पर शूटआउट हुआ था। 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) लीना पॉल से लंबी पूछताछ कर चुकी है। हाल ही में ED ने सुकेश और लीना का एक लग्‍जरी बंगला भी सीज किया है। सीज किया गया बंगला सी-फेंसिंग है, जिसमें आधुनिक सुख-सुविधाएं, इटैलियन मार्बल फ्लोर, महंगा फर्निचर, वर्साचे के रग्‍स हैं। 

16 हाई-एंड लग्‍जरी कारें, जिनमें रॉल्‍स रायस गोस्‍ट, बेंटले बेंटाग्‍या, फरारी 458 इटालिया, लैबॉर्गिनी उरुस, एस्‍कलेड, मर्सिडिीज एएमजी 63 आदि भी सीज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।