1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. विकास दुबे के गुर्गे अमर ने 10 दिन पहले लड़की को भगाकर जबरदस्ती की थी शादी? कल हो चुका है एनकाउंटर

विकास दुबे के गुर्गे अमर ने 10 दिन पहले लड़की को भगाकर जबरदस्ती की थी शादी? कल हो चुका है एनकाउंटर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2020 06:47 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 08:14 pm IST

उत्तर प्रदेश एसटीएफ और हमीरपुर पुलिस ने विकास के करीबी अमर दुबे को 8 जुलाई को मार गिराया था। अमर की अभी 29 जून को शादी हुई थी।शादी विकास के बिकरु के घर से हुई थी। कहा जा रहा है कि लड़की को भगा के जबरदस्ती ये शादी कराई गई थी।

Amar Dubey with Vikas Dubey- India TV Hindi
Amar Dubey with Vikas Dubey

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एसटीएफ और हमीरपुर पुलिस ने विकास के करीबी अमर दुबे को 8 जुलाई को मार गिराया था। अमर की अभी  29 जून को शादी हुई थी। शादी विकास के बिकरु के घर से हुई थी। कहा जा रहा है कि लड़की को भगा के जबरदस्ती ये शादी कराई गई थी। लेकिन अभी इसकी पुष्टि होनी बाकी है।

सूत्रों के मुताबिक अमर की शादी कल्याणपुर निवासी एक युवती से हुई थी लेकिन जब परिवार को अमर के क्रिमिनल बैकग्राउंड के बारे में पता चला तो उन्होंने शादी के लिए मना कर दिया। इसके बाद अमर ने बंदूक की नोक पर परिवार को जबरन राजी करवाया और शादी की। बुधवार को बुंदेलखंड के हमीरपुर के मौदाहा रोड में अमर दुबे को मुठभेड़ में मारा गया।

एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया अमर दुबे के एंकाउंटर के बारे में बताया था कि वह गैंगस्टर विकास दुबे का भतीजा और बॉडीगार्ड था। एनकाउंटर के दौरान एक एसटीएफ सदस्य और एक कॉन्स्टेबल भी घायल हो गए।' फरीदाबाद के होटल से पकड़े गए तीन गुर्गों की मदद से पुलिस को अमर की लोकेशन के बारे में जानकारी मिली थी।

Amar Dubey
Image Source : INDIATVAmar Dubey

दुबे की गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले उसके दो कथित साथियों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराया था। दुबे का साथी कार्तिकेय उर्फ प्रभात कानपुर में तब मारा गया जब उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की जबकि दूसरा साथी प्रवीण उर्फ बउवा दुबे इटावा में मुठभेड़ में मारा गया। कार्तिकेय को बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। उसकी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते समय गोली लगने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। 

उत्तर प्रदेश के अपर महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि कार्तिकेय ऊर्फ प्रभात ने ट्रांजिट रिमांड पर फरीदाबाद से कानपुर लाये जाने के दौरान पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि कार्तिकेय ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन कर एसटीएफ कर्मियों पर गोली चला दी, जिसमें दो कर्मी घायल हो गए। 

इटावा के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि विकास दुबे का एक और करीबी साथी एवं इनामी बदमाश प्रवीण उर्फ बउवा दुबे बृहस्पतिवार को इटावा में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। उस पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित था। कानपुर के बिकरू गांव में गत शुक्रवार को पुलिस टीम पर हमले के बाद उप्र पुलिस दुबे के पांच कथित साथियों को ढेर कर चुकी है। इसके अलावा दो पुलिसकर्मियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।