1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पिता ने बेटी के साथ हुए कथिक बलात्कार का बदला लेने के लिए एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हत्या की

पिता ने बेटी के साथ हुए कथिक बलात्कार का बदला लेने के लिए एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हत्या की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2021 05:34 pm IST,  Updated : Apr 15, 2021 05:34 pm IST

आंध्र प्रदेश में बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी के साथ हुए कथित बलात्कार का बदला लेने के लिए एक ही परिवार के 6 लोगों को मौत का घाट उतार दिया।

पिता ने बेटी के साथ हुए कथिक बलात्कार का बदला लेने के लिए एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हत्या की- India TV Hindi
पिता ने बेटी के साथ हुए कथिक बलात्कार का बदला लेने के लिए एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हत्या की Image Source : ANI

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश में बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी के साथ हुए कथित बलात्कार का बदला लेने के लिए एक ही परिवार के 6 लोगों को मौत का घाट उतार दिया। यह घटना विशाखापत्तनम जिले के जट्टादा गांव की है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक एक पिता अपनी बेटी से हुई दुष्कर्म का बदला लेते हुए हत्यारा बन गया और छह लोगों की हत्या कर दी है। हत्या के बाद वह शख्स फरार है। 

इस मामले पर अभीतक दो बातें सामने आ रही है। जिसमें मृतक परिवार के एक सदस्य ने कथित तौर पर हत्या के आरोपी की बेटी से बलात्कार किया था और इसकी जानकारी मिलते ही पीड़िता का पिता पर पागलपन सवार हुआ और गुस्से से भड़के शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि परिवार के छह लोगों की हत्या तो पिता ने कर दी है, लेकिन कथित बलात्कारी अभी भी फरार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर ही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।