1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. तीसरी में पढ़ने वाली बच्ची के साथ दरिंदगी, स्कूल के लड़कों ने गैंगरेप के बाद हत्या कर शव को ठिकाने लगाया

तीसरी में पढ़ने वाली बच्ची के साथ दरिंदगी, स्कूल के लड़कों ने गैंगरेप के बाद हत्या कर शव को ठिकाने लगाया

 Reported By: Surekha Abburi, Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 11, 2024 02:11 pm IST,  Updated : Jul 11, 2024 02:14 pm IST

आंध्र प्रदेश में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ गैंगरप कर उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची के स्कूल में ही पढ़ने वाले तीन नाबालिग लड़कों ने इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया है।

बच्ची के शव की तलाश में जुटी पुलिस- India TV Hindi
बच्ची के शव की तलाश में जुटी पुलिस

आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले से एक परेशान कर देने वाली घटना सामने आई है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ उसी के स्कूल के तीन नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया और उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, बच्ची की हत्या के बाद लड़कों ने सबूत मिटाने के लिए उसके शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, 13-17 साल के लड़के उसी स्कूल में पढ़ते हैं, जहां लड़की पढ़ती थी। आरोपी उसे नए खेल के मैदान में ले जाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गए।

कबूलनामे के आधार पर जांच शुरू

यह घटना रविवार को मुच्चुमरी गांव में हुई और बुधवार को इसका खुलासा हुआ। लड़की को काफी ढूढ़ने के बाद पीड़िता के पिता ने रविवार को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और एक आरोपी के कबूलनामे के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। लड़की का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। शव की तलाश जारी है। स्थानीय लोग आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

आरोपियों के घर तक पहुंची पुलिस 

पुलिस ने लड़की को ढूढ़ने के लिए मंगलावर को गांव में खोजी कुत्ता लगाया। इस दौरान पुलिस ने गांव में घूम रहे तीन नाबालिग लड़कों का संदिग्ध व्यवहार देखा और कुत्तों की मदद से उनके घर तक पहुंची। पुलिस ने तीन लड़कों में से एक को पकड़कर उससे पूछताछ की तो उसने सारा जुर्म कबूल कर लिया। उसके बाद इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा। 

आरोपी लड़कों ने बताया कि उसने लड़की को मुच्चुमरी पार्क में खेलते देखा तो उसे अपने साथ खेलने के लिए बुलाया। लड़की जब आई तो आरोपियों ने उसे मुचुमरी सिंचाई परियोजना के पास एक सुनसान इलाके में ले गए, जहां तीनों लड़कों ने गैंगरेप को अंजाम देकर उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।