1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 13 साल की लड़की का गला काट कर हत्या, नाक और कान में पहने गहने लेकर फरार हुआ हत्यारा

13 साल की लड़की का गला काट कर हत्या, नाक और कान में पहने गहने लेकर फरार हुआ हत्यारा

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Mar 23, 2025 08:53 pm IST,  Updated : Mar 23, 2025 08:55 pm IST

जिस समय 13 साल की लड़की का गला काटकर हत्या की गई। उस दौरान वह घर पर अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक टीम और श्वान दस्ते को भी बुलाया गया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के लोहारिया थाना क्षेत्र में रविवार को 13 वर्षीय एक लड़की का गला काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारा मृतक लड़की के नाक और कान में पहनी ज्वैलरी लेकर फरार हो गया।

खेत गए थे माता-पिता

पुलिस ने कहा कि पालोदा कस्बा के रहने वाले लालजी पाटीदार अपने परिवार के साथ रविवार सुबह खेत पर गए थे। इस दौरान उनकी 13 साल की बेटी जाह्नवी घर पर अकेली थी। जब परिजन खेत से लौटे तो जाह्नवी का शव रसोई में खून से लथपथ मिला था। 

नाक-कान के गहने लेकर फरार हुआ हत्यारा

पुलिस उपाधीक्षक सुदर्शन पालीवाल ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हुआ है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिजनों का आरोप है कि हत्यारे जाह्नवी की गला काटकर हत्या करने के बाद उसके नाक-कान में पहने गहने लेकर फरार हो गया। 

फॉरेंसिक टीम ने की जांच पड़ताल

हत्या की वारदात सामने आने के बाद फॉरेंसिक टीम और श्वान दस्ते को बुलाया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।