1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. घरेलू विवाद के बाद पत्नी के परिजनों ने पति को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया

घरेलू विवाद के बाद पत्नी के परिजनों ने पति को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया

 Reported By: Kumar Sonu Written By: Shakti Singh
 Published : Aug 22, 2026 02:18 pm IST,  Updated : Aug 22, 2026 02:26 pm IST

पत्नी के परिजनों ने पीट-पीटकर पति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की मां रिश्तेदारों के लिए नाश्ते की व्यवस्था करने गई थीं। इसी दौरान उनके बेटे के साथ मारपीट शुरू हो गई। उन्होंने बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।

Murder- India TV Hindi
पत्नी के परिजनों ने की पति की हत्या Image Source : INDIA TV

दिल्ली के लक्ष्मी पार्क में एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के परिजनों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पति के साथ विवाद के बाद पत्नी ने अपने परिजनों को बुलाया था। बातचीत के दौरान परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी और पति की हत्या कर दी। 31 साल के विनय गुप्ता की शादी लगभग साढ़े तीन साल पहले बुध विहार में रहने वाली 31 वर्षीय महिला के साथ हुई थी। इन दोनों के जुड़वां बच्चे (एक लड़का और एक लड़की) हैं, जिनकी उम्र लगभग साढ़े चार महीने है। घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। चार कथित लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

गुरुवार सुबह, पति-पत्नी के बीच शादी को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद, मृतक की पत्नी ने अपने मायके वालों को बुलाया और वे निहाल विहार में मृतक के घर पहुंचे। मृतक के घर पहुंचने पर, मृतक की पत्नी के परिवार वालों ने कथित तौर पर उस पर बुरी तरह हमला किया। हमले में लगी चोटों की वजह से विनय गुप्ता की मौत हो गई। विनय गुप्ता 31 साल के थे और एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नोएडा में एडोब के साथ काम करते थे। उनकी पत्नी एक गृहिणी हैं।

मां ने दर्ज कराई शिकायत

विनय के परिवार ने आरोप लगाया कि उसे मां के सामने घर के अंदर बेरहमी से पीटा गया। उन्होंने दावा किया कि उनकी पत्नी के परिवार से छह रिश्तेदार दंपत्ति के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सुबह 11 बजे पहुंचे। परिवार ने दावा किया कि जब कथित हमला शुरू हुआ तो गुप्ता की मां रिश्तेदारों के लिए पानी और नाश्ते की व्यवस्था करने गई थीं। जब वह वापस लौटी, तो उन्होंने देखा कि बेटे को पीटा जा रहा है। उन्होंने हस्तक्षेप करने की कोशिश की। 

मां के मिन्नत करने पर भी नहीं छोड़ा

परिवार ने आरोप लगाया कि वह मदद के लिए चिल्लाई और हमलावरों से अपने बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई। बाद में, गुप्ता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पिता ने उल्लेख किया कि दंपति के बीच कुछ समय से छोटी-मोटी बातों को लेकर विवाद चल रहा था और परिवार को उम्मीद थी कि मामला बातचीत से सुलझ जाएगा। घटना की सूचना पाकर निहाल विहार पुलिस मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक कानूनी कार्यवाही के लिए शव को कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में BSc नर्सिंग की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पत्नी की बेरहमी से हत्या कर सेप्टिक टैंक में फेंका शव, दिल्ली HC ने आरोपी को बेल देने से किया इनकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।