1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ‘मेरी मां मुझे समझती नहीं’, युवक ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

‘मेरी मां मुझे समझती नहीं’, युवक ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

 Written By: Khushbu Rawal @khushburawal2
 Published : Jul 24, 2026 12:04 am IST,  Updated : Jul 24, 2026 12:04 am IST

बरेली में 38 साल के एक युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था जिसमें उसने अपने परिवार के लिए जान देने की बात कही है।

वीडियो बनाकर युवक ने...- India TV Hindi
वीडियो बनाकर युवक ने जहर खाकर दी जान। Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के बरेली के कस्बा बहेड़ी में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। युवक ने कहा कि उसकी मां उस पर भरोसा नहीं करती है। 

क्या है पूरा मामला?

ग्राम नवायल के रहने वाले 38 वर्षीय राजीव गंगवार ने दोपहर दो बजे इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। वीडियो में उसने बताया कि उसकी मां उसे नहीं समझती और उसकी कोई बात नहीं मानती। उसने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला किसी लड़की से जुड़ा नहीं है। राजीव ने कहा कि वह अपने परिवार के लिए अपनी जान दे रहा है। उसने पुलभटा मुड़िया टोल प्लाजा से थोड़ा आगे अपना शव मिलने की जानकारी भी दी। इसके बाद उसने कोई नशीला पदार्थ खा लिया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

मृतक की ठोड़ी पर हल्की चोट का निशान

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की ठोड़ी पर हल्की चोट का निशान है। प्रथम दृष्टया यह जहरीला पदार्थ खाने का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

वहीं, हाल ही में सीतापुर के पॉश इलाके में एक होटल के कमरे में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया। मृतका 47 वर्षीय अनुपमा पांडेय हरदोई जिले के आवास विकास क्षेत्र की निवासी थीं। अनुपमा पिछले 8 जुलाई से होटल में रुकी हुई थी। दो दिन तक जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल स्टाफ ने कमरा खुलवाया। लेकिन कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने होटल पहुंचकर जब कमरा खुलवाया तो अनुपम पांडे का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था।

(रिपोर्ट- विकास साहनी)

यह भी पढ़ें-

'वह इंटिमेसी चाहती थी', IPS ट्रेनी ने लिखा सुसाइड नोट, पी लिया जहर, हैरान करने वाला हुआ खुलासा

मेरठ में शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने दी नर्स को जहरीली ड्रिप, सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग ने खोला राज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।