1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. VIDEO: 3 महीने की प्लानिंग, 15 दिन की रेकी, लूट लिए करोड़ों रुपये, क्राइम कुंडली सुन हो जाएंगे हैरान

VIDEO: 3 महीने की प्लानिंग, 15 दिन की रेकी, लूट लिए करोड़ों रुपये, क्राइम कुंडली सुन हो जाएंगे हैरान

 Reported By: T Raghavan Edited By: Kajal Kumari
 Published : Nov 22, 2025 09:39 pm IST,  Updated : Nov 22, 2025 11:47 pm IST

बेंगलुरु में 7.11 लाख की बड़ी लूट मामले में पुलिस ने तीन शख्स को गिरफ्तार किया है और लूट में इस्तेमाल की गई इनोवा कार भी बरामद कर ली है। लूट की इस घटना के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

बेंगलुरु में बड़ी लूट में हुई गिरफ्तारी- India TV Hindi
बेंगलुरु में बड़ी लूट में हुई गिरफ्तारी Image Source : REPORTER

बेंगलुरु में बुधवार को दिनदहाड़े हुई फिल्मी स्टाइल की डकैती मामले में पुलिस ने 3 मुख्य आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है, लूट की इस वारदात में अभी 6 से 8 आरोपियों की खोज जारी है। शहर पुलिस कमिश्नर सीमन्त कुमार सिंह ने कहा कि वारदात के 50 घण्टों के भीतर पुलिस ने इस केस को क्रेक कर लिया है। ATM कैश वैन से 7 करोड़ 11 लाख रुपये लूटे गए थे इनमें से 5 करोड़ 76 लाख रुपये रिकवर कर लिए गए हैं। साथ ही लूट में इस्तेमाल की गई इनोवा कार को भी जब्त कर लिया गया है, अपराध में इस्तेमाल की गई दो अन्य गाड़ियों की तलाश जारी है।

तीन महीने की प्लानिंग, 15 दिन की रेकी

अभी तक जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें CMS कम्पनी का ट्रांसपोर्ट इंचार्ज गोपाल, पूर्व कर्मचारी ज़ेवियर और पुलिस कॉन्सटेबल अन्नप्पा नायक शामिल है। तीन महीने से इस लूट की प्लानिंग हुई थी, 15 दिन तक CMS गाड़ी के रूट की लगातार रेकी की गई और उन जगहों को चुना गया जहाँ CCTV कैमरा कवरेज नहीं था और फिर बुधवार को इस वारदात को अंजाम दिया गया।

देखें वीडियो

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि लूट के समय वैन में सवार 2 सेक्युरिटी गार्ड, 1 कस्टोडियन और वैन का ड्राइवर भी जांच के दायरे में है। CMS कम्पनी की भूमिका पर भी पुलिस को संदेह है, कमिश्नर ने कहा कि कम्पनी ने कैश ट्रांसफर के लिए तय की गई RBI गाइडलाइंस का बड़े पैमाने पर उल्लंघन किया।

जानें कैसे दिया लूट को अंजाम

गौरतलब है कि बीते बुधवार को दिन दहाड़े सीएमएस कैश वैन को जयानगर के अशोक पिलर इलाके के पास रोका गया था।  लुटेरों ने खुद को RBI का अधिकारी बताया, वैन के कर्मचारियों (कस्टोडियन आफताब, गनमैन राजन्ना, तम्मय्या) को जबरन अपनी इनोवा में बिठाकर उनको बाद में ड्राप कर दिया और  इसके बाद, लुटेरे कैश वैन को ड्राइवर के साथ लेकर डेयरी सर्कल फ्लाईओवर पर ले गए और छोवैन से पूरे सात करोड़ ग्यारह लाख रुपयेलूटकर फरार हो गए।


ये भी पढ़ें:
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया ISI के इशारे पर काम करने वाले इंटरनेशनल हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 10 विदेशी पिस्टल और 92 जिंदा कारतूस बरामद
रोहतक में हत्या का CCTV वीडियो आया सामने, 4 हमलावरों ने देवर-भाभी को गोलियों से भूना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।