1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नहीं बन पाया पुलिसवाला तो जबरन फर्जी खाकी वर्दी, गैंग बनाकर करने लगा चोरी, लाखों की डकैती में 4 गिरफ्तार

नहीं बन पाया पुलिसवाला तो जबरन फर्जी खाकी वर्दी, गैंग बनाकर करने लगा चोरी, लाखों की डकैती में 4 गिरफ्तार

 Published : Dec 15, 2025 02:18 pm IST,  Updated : Dec 15, 2025 02:28 pm IST

पुलिस की टीम ने जब 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया तो इन सभी की क्राइम हिस्ट्री खंगाली गई। इनमें से मेन सरगना पहले भी कई चोरी की वारदात का फर्जी पुलिस की वर्दी पहनकर अंजाम दे चुका था। उसने पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा भी दी थी।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिसकर्मी बनकर एक व्यक्ति से एक लाख रुपये से अधिक लूटने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह लूट 7 दिसंबर को विद्यारण्यपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी ने पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा दी थी, उसमें सफल न होने के बाद वह वर्दी पहनकर ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

डकैती का मामला किया गया दर्ज

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए बेंगलुरु के उत्तर पूर्वी मंडल के पुलिस उपायुक्त सजीत वीजे ने कहा, ‘एक व्यक्ति ने डकैती का मामला दर्ज कराया है, जिसमें उसने कहा है कि 7 दिसंबर को जब वह घर पर अकेला था, तो तीन लोग उसके घर आए और उनमें से एक ने पुलिस उप निरीक्षक की वर्दी पहनी हुई थी। अन्य दो ने खुद को कांस्टेबल बताया।' 

55,000 रुपये नकद और ऑनलाइन से 87,000 रुपये ले गया

इसके साथ ही पुलिस ने उस व्यक्ति पर गांजा बेचने जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। पुलिस ने कहा कि पीड़ित को धमकाया गया और उसके घर से 55,000 रुपये नकद और ऑनलाइन हस्तांतरण के माध्यम से 87,000 रुपये ले लिए। 

आरोपियों ने घर का बनाया वीडियो

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने घर को खंगाला भी और उसका वीडियो भी बनाया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपियों के पास से 45 हजार रुपये नकद बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, एक दुपहिया वाहन और 45,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान मल्लिकार्जुन एस (27), प्रमोद वी (30) और विनय एच टी (36) के रूप में हुई है, जिन्होंने पुलिसकर्मी का भेष धारण किया और ऋत्विक पी (24) ने उनकी सहायता की। 

2021-22 में दी थी पुलिस में भर्ती होने की परीक्षा

आरोप है कि यह डकैती ऋत्विक से मिली सूचना के आधार पर की गई थी, जो पीड़ित पर नजर रख रहा था। डीसीपी के अनुसार, मुख्य आरोपी मल्लिकार्जुन बेल्लारी जिले का रहने वाला है। पीएसआई पद का उम्मीदवार था और उसने 2021-22 में इस पद के लिए परीक्षा भी दी थी लेकिन वह सफल नहीं हुआ। तब से वह बेल्लारी के सिरागुप्पा के पास अपने गांव में पुलिस अधिकारी बनकर रह रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।