1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. छोटी बहू से अवैध संबंध रखने पर पत्नी ने ही बड़ी बहू के साथ मिलकर पति की हत्या की

छोटी बहू से अवैध संबंध रखने पर पत्नी ने ही बड़ी बहू के साथ मिलकर पति की हत्या की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 13, 2020 04:10 pm IST,  Updated : Dec 13, 2020 04:10 pm IST

भदोही में अपनी छोटी बहू से कथित तौर पर अवैध सम्बन्ध रखने पर पत्नी और बड़ी बहू ने मिलकर एक व्यक्ति की गला काट कर शनिवार को हत्या कर दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।

भदोही :छोटी बहू से अवैध संबंध रखने पर पत्नी ने ही बड़ी बहू के साथ मिलकर पति की हत्या की - India TV Hindi
भदोही :छोटी बहू से अवैध संबंध रखने पर पत्नी ने ही बड़ी बहू के साथ मिलकर पति की हत्या की  Image Source : PTI

भदोही (उप्र): भदोही में अपनी छोटी बहू से कथित तौर पर अवैध सम्बन्ध रखने पर पत्नी और बड़ी बहू ने मिलकर एक व्यक्ति की गला काट कर शनिवार को हत्‍या कर दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार घटना कोइरौना थाना के सीता समाहित स्थल के पास इनार गांव में शनिवार आधी रात को उस वक़्त हुई जब गुलाब यादव (55) अपनी छोटी बहू के साथ कथित तौर पर सो रहा था। 

छोटी बहू से बनाए अवैध सम्बन्ध

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने प्रारंभिक जांच के बाद रविवार को बताया कि गुलाब यादव के चार बेटे हैं और सभी मुंबई में रहते हैं,वह अपनी पत्नी डगरी देवी (48) ,बड़ी बहू राधिका और छोटी बहू पूनम (25) के साथ यहां रह रहा था। उन्होंने बताया गुलाब यादव ने अपनी छोटी बहू पूनम से कथित तौर पर अवैध सम्बन्ध बना लिए, जब इसका विरोध उसकी पत्नी और बड़ी बहू ने किया तो गुलाब ने उन दोनों को अपने घर से सौ मीटर दूर स्थित दूसरे घर में रहने को भेज दिया। 

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक एक सप्ताह पहले पूनम को बड़ी बहू ने मायके भेज दिया जिस पर गुलाब ने बड़ी बहू राधिका की एक आंख फोड़ दी और सिर पर पत्थर से वार कर घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले गुलाब, पूनम को वापस घर ले आया। सिंह ने रविवार को बताया कि बीती रात पूनम ने पुलिस को सूचना दी की उसकी सास डगरी देवी और राधिका दोनों चाकू लेकर मारने आ रही हैं, जब पुलिस पहुंची तो गुलाब यादव की गर्दन कटी हुई मिली जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जांच में अवैध सम्बन्ध होने की पुष्टि

उन्होंने प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर बताया कि गुलाब यादव के अवैध सम्बन्ध पूनम से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया सभी से पूछताछ शुरू कर दी गई है और पूछताछ में कई तरह के बयान सामने आने के बाद पूनम ने भी पुलिस को सूचना देने से इंकार किया। सिंह ने बताया कि हत्या कैसे और किसने की इसकी गहराई से जांच की जा रही है, अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने गुलाब के चारों बेटों को सूचना भेजी है। 

READ: इस मुस्लिम संगठन ने किया किसान आंदोलन का समर्थन

READ: चीन को लेकर भारत ने जारी किया बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।