1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. चंडीगढ़ से बड़ी खबर, जिला कोर्ट में पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ने दामाद की गोली मारकर हत्या की

चंडीगढ़ से बड़ी खबर, जिला कोर्ट में पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ने दामाद की गोली मारकर हत्या की

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 03, 2024 04:52 pm IST,  Updated : Aug 03, 2024 04:52 pm IST

चंडीगढ़ के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में आज सरेआम गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। पंजाब पुलिस के एक पूर्व अधिकारी ने अपने IRS अधिकारी दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी।

former AIG of Punjab Police- India TV Hindi
पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ने दामाद की गोली मारकर हत्या की Image Source : REPRESENTATIVE PIC

चंडीगढ़: चंडीगढ़ कोर्ट में बड़ा कांड हो गया है। यहां पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी है। कोर्ट रूप में चलीं गोलियों से हड़कंप मच गया है और लोग डरे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था।

क्या है पूरा मामला?

चंडीगढ़ के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में आज गोलियां चली हैं और एक ससुर ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी ससुर की पहचान पूर्व एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू के रूप में हुई है। वहीं मृत दामाद एक IRS अधिकारी था। दोनों पक्ष के लोग चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट पहुंचे थे। 

दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही। इस पर उसके दामाद ने कहा कि मैं रास्ता बताता हूं। दोनों कमरे से बाहर निकल गए। इसी दौरान आरोपी ने अपनी बंदूक से पांच फायर किए। इनमें से दो गोली दामाद को लगीं और एक गोली अंदर कमरे के दरवाजे पर लगीं। दो फायर खाली चले गए। 

गोली की आवाज सुनते ही कोर्ट में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे वकीलों ने आरोपी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल को सेक्टर 16 अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में बंद आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले गई। हादसे के बाद कई जज भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।