1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Bihar: 2 सालों से नाबालिग बेटियों से रेप कर रहा था पिता, होटल पहुंची मां रह गई दंग, रिश्तेदारों ने की जमकर पिटाई

Bihar: 2 सालों से नाबालिग बेटियों से रेप कर रहा था पिता, होटल पहुंची मां रह गई दंग, रिश्तेदारों ने की जमकर पिटाई

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 17, 2022 11:52 pm IST,  Updated : May 17, 2022 11:52 pm IST

जिस पिता पर रेप के आरोप लगे हैं, वो CRPF का रिटायर्ड जवान है। ये पूरा मामला जमालपुर थाने के एक होटल का है। पिता पर आरोप है कि वह 2 साल से अपनी दोनों नाबालिग बेटियों का रेप कर रहा था। 

Bihar- India TV Hindi
Bihar Image Source : FREEPIK (REPRESENTATIONAL)

Highlights

  • 2 सालों से नाबालिग बेटियों से रेप कर रहा था पिता
  • होटल पहुंची मां ने पिता को बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
  • रिश्तेदारों ने की पिता की जमकर पिटाई

Bihar: बिहार के मुंगेर में एक पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया। पुलिस ने एक होटल में बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले इस पिता को गिरफ्तार किया है। दरअसल पिता जब बेटी को लेकर होटल पहुंचा तो उसका पीछा करते हुए मां भी रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंच गई। जब होटल का दरवाजा खुलवाया गया तो पिता आपत्तिजनक हालत में मिला। इसके बाद रिश्तेदारों ने पिता की जमकर पिटाई कर दी। 

जिस पिता पर रेप के आरोप लगे हैं, वो CRPF का रिटायर्ड जवान है। ये पूरा मामला जमालपुर थाने के एक होटल का है। पिता पर आरोप है कि वह 2 साल से अपनी दोनों नाबालिग बेटियों का रेप कर रहा था। बेटियों ने इस बात की शिकायत मां से एक साल पहले की थी, लेकिन समाज में बदनामी ना हो जाए, इसलिए मां चुप रही। लेकिन अब इस मां का सब्र जवाब दे गया क्योंकि पिता की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वह बेटियों को होटल ले जाने लगा। 

नाबालिग लड़कियों की उम्र 15 और 17 साल बताई जा रही है। इन लड़कियों ने पुलिस को बताया कि बीते 2 साल से उनके साथ ऐसा हो रहा है। पिता अलग-अलग करके उन्हें होटल ले जाता था। सोमवार रात जब ये पिता अपनी बड़ी बेटी को लेकर होटल के लिए निकला तो मां ने आस-पास के लोगों को जानकारी दी और फिर ये लोग पिता का पीछा करते हुए होटल पहुंच गए। होटल में जिस हालत में पिता को पाया गया, उसके बाद सभी के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने पिता की जमकर पिटाई कर दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।