1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शमशान पर जलती चिता से मांस निकाल कर खाती थी अघोरी काली, भस्म लगाकर दी ये धमकी

शमशान पर जलती चिता से मांस निकाल कर खाती थी अघोरी काली, भस्म लगाकर दी ये धमकी

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 01, 2026 06:49 pm IST,  Updated : Sep 01, 2026 11:47 pm IST

उज्जैन के चक्रतीर्थ शमशान पर जलती चिता से मांस निकाल कर खाने वाली अघोरी काली उर्फ नन्दगीरी पर BNS की धारा 301 का केस दर्ज किया गया है। उसे हिरासत में लिया गया तो उसने पुलिस को ही धमकी दे दी। देखें वीडियो...

अघोरी काली - India TV Hindi
अघोरी काली Image Source : REPORTER

उज्जैन: थाना जीवाजीगंज क्षेत्र अंतर्गत चक्रतीर्थ श्मशान घाट में चिता पर जल रहे मानव शव के साथ अमानवीय एवं आपत्तिजनक कृत्य कर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में थाना जीवाजीगंज पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी कथित अघोरी किन्नर को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल इस मामले में दिनांक 30.08.2026 को फरियादी विष्णुनाथ द्वारा थाना जीवाजीगंज पर रिपोर्ट की गई कि आरोपी काली उर्फ नंदीगिरी निवासी साडूमाता की बावड़ी के आगे, आउटर रिंग रोड, उज्जैन द्वारा चक्रतीर्थ श्मशान घाट, उज्जैन में चिता पर जल रहे मानव शव के साथ अमानवीय कृत्य कर उसका वीडियो बनाया गया तथा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर वायरल किया गया। 

उक्त कृत्य से मानव शव की अवहेलना होने एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की शिकायत पर थाना जीवाजीगंज पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना जारी है।

मामले में थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा ने बताया कि काल भैरव घाट निवासी फरियादी विष्णुनाथ ने शिकायत दर्ज करवाई है । शिकायत के साथ वीडियो भी दिया गया है। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है की चिता पर चल रहे शौक के साथ छेड़छाड़ कर शव का अंश खाना दिखाया जा रहा है। शिकायत पर काली उर्फ नन्दगीरी के खिलाफ बीएनएस की धारा 301 में प्रकरण दर्ज कर लिया है।


वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई
आरोपी अघोरी काली ने हाथ में तलवार लेकर जलती चिता से छेड़छाड़ की थी और मानव मांस खाने का वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल किया था। वायरल वीडियो में काली हाथ में तलवार के साथ दिखाई देती है और वह इंसान के मांस को खाने की बात करती हैं। इसके बाद चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता के पास पहुंचती हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया और उससे आगे की पूछताछ की गई है। इस अमानवीय कृत्य के बाद संत समाज और आम लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली है।

(उज्जैन से प्रेम डोडिया की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

मास्क और ग्लव्स पहनकर पूरी तैयारी के साथ खाली घर में चोरी करने गया युवक, रंगे हाथों पकड़ा गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।